फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 CTU buses seized in Panchkula, DC calls emergency meeting

Chandigarh News: सीटीयू की 11 बसें पंचकूला में जब्त, डीसी ने आपात बैठक बुलाई

Thu, 15 Aug 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
11 CTU buses seized in Panchkula, DC calls emergency meeting
चंडीगढ़। लोकल रूट पर बस चलाने को लेकर चंडीगढ़-पंचकूला में चल रहा विवाद बढ़ गया है। बुधवार को फिर पंचकूला की एक बस पीजीआई पहुंच गई, जिसे सीटीयू यूनियन के कर्मचारियों ने रोक लिया और एसटीए को सूचना देकर चालान काटने की मांग की गई। विवाद बढ़ा तो कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया लेकिन बस को वापस जाने दिया गया। इसके बाद पंचकूला में सीटीयू की 11 बसों को रोककर चालान काटने के साथ जब्त कर लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच इस विवाद से चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों जगह हलचल है। सीटीयू के अधिकारियों ने शाम को बैठक की और फिर रात करीब आठ बजे परिवहन सचिव-कम-डीसी विनय प्रताप सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की, जिसमें पूरे मामले पर चर्चा हुई। बुधवार को सुबह के समय पीजीआई के पास हरियाणा की एक ई-बस नजर आई, जिसके बाद यूनियन के सदस्य पीजीआई बस स्टॉप पहुंच गए और बस का चालान काटने की मांग की गई। मौके पर एमवीआई को भी बुलाया गया। यूनियन के सदस्यों ने मौके पर नारेबाजी भी की। हालात बिगड़ता देख पंचकूला की बस को सेक्टर-11 के थाने में ले जाया गया, ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, थोड़ी देर बाद बस को बिना चालान किए छोड़ दिया गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से पंचकूला और कालका से हरियाणा रोडवेज की तरफ से पीजीआई के लिए बस चलाने की कोशिश की जा रही है। शनिवार से यह बस सेवा शुरू की गई है लेकिन रविवार को चंडीगढ़ में सेक्टर-16 के रोज गार्डन के पास बस को रोक कर चालान काटने के साथ जब्त कर लिया गया था। इसके बाद से चंडीगढ़-पंचकूला में ठनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के अनुसार चंडीगढ़ में सीटीयू के अलावा अन्य कोई राज्य लोकल रूट पर बसें नहीं चला सकता।
विज्ञापन


पंचकूला की कार्रवाई से भड़की यूनियन, आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
पंचकूला की इस कार्रवाई के खिलाफ यूनियन भी भड़क गई है। चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने हरियाणा सरकार पर यूटी प्रशासन की ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप लगाया है। यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह जसा, पार्टी प्रधान सुरिंदर सिंह, वाइस प्रधान गुरनाम सिंह, कैशीयर मनदीप और महासचिव सतिंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार धक्का कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचकूला और कालका से चंडीगढ़ में बस चलाने की कोशिश हो रही है। इन बसों को किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ में चलने नहीं दिया जाएगा। हरियाणा रोडवेज अपने परमिट प्राइवेट ऑपरेटर को दे रही है। पंचकूला डिपो की अपने शहर में बस सर्विस बंद है लेकिन चंडीगढ़ के लिए बस चला रहे हैं। इसके खिलाफ वीरवार को सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे के संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि सीटीयू की बसों को बिल्कुल गलत तरीके से पंचकूला में रोका गया है। इन सभी बसों के पास पूरे कागजात और स्टेज परमिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed