फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 years old steam engine failed in third trial

100 साल तक ट्रैक पर दौड़ा इंजन तीसरे ट्रायल में फेल हुआ, जानिए मामला?

Mon, 13 Nov 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Mon, 13 Nov 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
100 years old steam engine failed in third trial
रेलवे का बूढ़ा स्टीम इंजन
जिस स्टीम इंजन ने इंडियन रेलवे में एक सदी से भी ज्यादा यानी सौ साल से भी ज्यादा सेवाएं दीं। वह मौजूदा समय में तीन बार ट्रायल में फेल हो चुका है। शनिवार को रेलवे के तीसरे ट्रायल में हांफकर फेल हुआ ये स्टीम इंजन रेलवे में करीब 120 साल तक पटरी पर दौड़ चुका है। 1977 के दौरान देश में डीजल इंजन का प्रचलन शुरू हुआ। इससे पुराने स्टीम इंजन लगभग बंद हो गए।
विज्ञापन


उस समय प्रचलन से बाहर हुए स्टीम इंजन में रेलवे का ये इंजन भी शामिल था। जो पठानकोट से हिमाचल जाने वाली नैरोगेज पटरी पर दौड़ा करता था। लेकिन अब ये इंजन रेलवे के प्रयासों के बाद भी चलने को तैयार नहीं है। 1977 में प्रचलन से बाहर होते समय ये इंजन करीब 120 साल की सेवाएं रेलवे में पूरी कर चुका था। इसके बाद ये खाली ही पड़ा था। दोबारा चलाने के उद्देश्य से इसे अमृतसर भेजा गया।
विज्ञापन


वहां 11 साल इसकी रिपेयरिंग का काम चलता रहा। 11 साल बाद इसे इसी साल पठानकोट लाया गया। यहां इसके तीन ट्रायल हुए। जिनमें ये फेल रहा। पहला ट्रायल रेलवे ने लोको शेड के अंदर ही लिया था। दूसरे ट्रायल में इंजन स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाया और तीसरे ट्रायल में ये स्टेशन से थोड़ा बाहर आते ही जाम हो गया। फिलहाल रेलवे इस इंजन की रिपेयरिंग कर रहा है। जल्द ही इसका दोबारा ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार इसका एक बार फिर ट्रायल लिया जाएगा। यदि ये पास हुआ तो इसे पठानकोट से हिमाचल के पालमपुर तक चलाया जाएगा। इस स्टीम इंजन को दोबारा चलाने के पीछे रेलवे का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। रेलवे का मानना है कि इस प्रकार के स्टीम इंजन पर्यटकों को खूब भाते हैं। पर्यटक ऐसे इंजनों के डिजाइन, भाप और भाप के प्रेशर से बनने वाली आवाज तक सब खूब पसंद करते हैं और यदि ऐसे खूबसूरत इंजन को हिमाचल की वादियों में दौड़ाया जाये तो नजारा ही कुछ और होगा।

ये नजारा बॉलीवुड की पुरानी फिल्म की शूटिंग से कम नहीं होगा। ऐसे में इस इंजन को चलाकर पर्यटकों को आसानी से आकर्षित किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed