{"_id":"5cb2c0adbdec224e4c204743","slug":"100-years-of-jallianwala-bagh-massacre-harsimrat-badal-captain-amrinder-singh-grand-father-photo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने जारी किया एक फोटो, लिखा- कैप्टन के दादा ने डायर को दी थी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने जारी किया एक फोटो, लिखा- कैप्टन के दादा ने डायर को दी थी बधाई
Sun, 14 Apr 2019 02:29 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह के दादा का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल डायर को डिनर कराने के जवाब पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक फोटो जारी किया। साथ ही एक बात लिखकर सभी को हैरान भी कर दिया। हरसिमरत कौर बादल ने जनरल डायर के साथ कैप्टन के दादा राजा भूपेंद्र सिंह के फोटो ट्विटर पर रिलीज किए।
अपने बयान में हरसिमरत ने कहा कि ट्विटर पर अब कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने पूर्वजों द्वारा सिखों के खिलाफ किए गए पापों का जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन के पूर्वज पहले अहमद शाह अब्दाली के साथ मिल गए। उसके बाद अंग्रेजों के साथ मिलकर महाराजा रंजीत सिंह के खिलाफ हो गए थे।
इतना ही नहीं 100 साल पहले जब जलियांवाला बाग में सैकड़ों निर्दोष लोगों का खून पाया गया, तब कैप्टन के पुरखों ने सरकारी टेलीग्राम के जरिए अमृतसर में जनरल डायर को बधाई भेजी थी। अब कैप्टन के लिए भागने की कोई जगह नहीं बची है। उन्हें सिख कौम को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने पूर्वजों के पापों के लिए माफी क्यों नहीं मांगी।

हरसिमरत ने टेलीग्राम का सबूत भी दिया
हरसिमरत ने कहा कि मैं रिकॉर्ड किए गए शब्दों का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अपने ट्वीट में आप के दादाजी महाराजा भूपेंद्र सिंह जी द्वारा लिखे टेलीग्राम का सबूत दे चुकी हूं, जिसमें वह कह रहे हैं कि आपके (जनरल डायर) द्वारा की गई कार्रवाई (गोलीबारी) सही है और गवर्नर जनरल भी इससे सहमत हैं।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार नटवर सिंह द्वारा लिखी एक किताब में इस बात का रिकॉर्ड किया सबूत है कि महाराजा भूपिंदर सिंह ने जनरल डायर द्वारा की गई अमानवीय कार्रवाई की हिमायत की थी। जनरल डायर ने भी अपनी आत्मकथा में इस बात की पुष्टि की है।
हरसिमरत ने कहा कि अपने पूर्वजों द्वारा किए पापों के सबूतों का जवाब देने के बजाय कैप्टन अमरिंदर किसी झूठी गढ़ी गई डिनर की कहानी से पूरे मामले को रफा -दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।