फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100-foot-long crack in Panchkula

पंचकूला में 100 फुट लंबी दरार, 150 गांव से टूटा संपर्क

Wed, 06 Aug 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 06 Aug 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
100-foot-long crack in Panchkula

हरियाणा के पंचकूला-मोरनी मुख्य मार्ग का करीब 100 फुट लंबा हिस्सा 400 फुट गहराई में समा गया। मिट्टी के पहाड़ पर बनी सड़क कई दिनों से लगातार हो रही बरसात में धीरे-धीरे धंस रही थी। मंगलवार अल सुबह करीब चार बजे सड़क पूरी तरह धंस गई।

विज्ञापन


मांदना गांव से कुछ दूरी पर गांव थाना में यह घटनाक्रम हुआ। घटनास्थल से पार बसे करीब 150 गांव का सीधा संपर्क पंचकूला से टूट गया है। गांव थाना में सड़क पिछले एक सप्ताह से थोड़ी-थोड़ी धंस रही थी। मंगलवार सुबह बरसात के बीच जोरदार आवाज से सड़क नीचे चली गई। सड़क को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सड़क का करीब 100 फुट लंबा हिस्सा बेहद गहराई में जा चुका था। मौके से प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विकास सुरजेवाला, नायब तहसीलदार दर्पण कंबोज व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ काटकर बनाई जाएगी नई सड़क

100-foot-long crack in Panchkula

फिलहाल जिस पहाड़ी पर सड़क थी, वह बेहद नीचे चली गई है। उसमें मिट्टी डालकर फिर से सड़क के लेवल में लाना तो बेहद मुश्किल काम है।

लिहाजा विभाग ने साथ वाली पहाड़ी काटकर नई सड़क बनाने का फैसला लिया, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक नई पक्की सड़क बनाने में करीब 20 दिन लग जाएंगे, लेकिन उससे पहले तीन से चार दिन में नई व पुरानी सड़क के बीच के कुछ हिस्से को अस्थाई तौर पर धीमी आवाजाही के लिए तैयार कर दिया जाएगा।

सड़क बनने तक 60 किलोमीटर का लंबा सफर

100-foot-long crack in Panchkula

घटनास्थल के पार रहने वाले ग्रामाणों को या तो एक बस से दूसरी में जाने के लिए पहाड़ी चढ़नी पड़ी या जिनके पास अपने वाहन हैं, उन्हें पहले करीब 30 किलोमीटर रायपुर रानी जाना पड़ा और वहां से 30 किलोमीटर पंचकूला आना पड़ा। ऐसा ही पंचकूला से मोरनी जाने वालों को करना पड़ा। जो कुछ दिन तक ऐसे ही चलेगा।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विकास सुरजेवाला ने बताया कि कई दिन से सड़क धीरे-धीरे धंस रही थी, जिसे ठीक कर दिया जाता था। मंगलवार सुबह एक बड़ा हिस्सा धंस गया। नई सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed