फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 Young talents honored at Amar Ujala Yuva Shakti Samman

अमर उजाला युवा शक्ति सम्मान समारोह में बिखरे काव्य के रंग, 'विश्वास' की महफिल ने गुदगुदाया

Wed, 18 Dec 2019 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
10 Young talents honored at Amar Ujala Yuva Shakti Samman
डॉ कुमार विश्वास। - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा, खेल, पर्यावरण व दूसरे क्षेत्रों में देश व प्रदेश का मान बढ़ाने वाली युवा प्रतिभाओं को अमर उजाला ने मंगलवार को युवा शक्ति सम्मान से नवाजा। सफलता के झंडे गाड़ने वाली 10 प्रतिभाओं को मंच से प्रतिष्ठित लोगों ने सम्मान से नवाजा। साथ ही युवा दिलों की धड़कन कुमार विश्वास कविताओं से समा बांधा, बल्कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली सहित देश में जगह-जगह हो रही हिंसा पर भी बोले। 

विज्ञापन


कविता के माध्यम से कुमार विश्वास ये जारी हिंसा पर यूं कटाक्ष किया, जो मैं या तुम समझ ले, वो इशारा कर लिया मैंने, भरोसा बस तुम्हारा था, तुम्हारा कर लिया मैंने, लहर है हौसला है रब है हिम्मत है दुआएं हैं, किनारा करने वालों से किनारा कर लिया कर मैंने। कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने समां बांध दिया। न केवल सियासत, बल्कि सामाजिक बुराइयों पर भी कविताओं के माध्यम से उन्होंने कटाक्ष किया। साथ ही युवा शक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 
विज्ञापन


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुए युवा शक्ति सम्मान कार्यक्रम में जिला प्रशासन, वेन्यू पार्टनर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, एलपीएस बोसार्ड, जीडी गोयनका, पठानिया पब्लिक स्कूल, किंग्स कॉलेज इंडिया, गिरी राज ज्वेलर्स, नांदल अस्पताल, जेड ग्लोबल स्कूल, टेलोरेंस, एसएम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वी टी गुरुकुल, जॉन वेस्ले कॉन्वेंट स्कूल, एमडीएन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, किड्स पैराडाइज, केस्मोडेंटस डेंटल क्लीनिक, रिवोली होटल व नाड़ी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य सहयोगी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पीजीआईएमएस के निदेशक डॉक्टर रोहताश यादव, यूएचएसआर के रजिस्ट्रार डॉक्टर एचके अग्रवाल, डीसी आरएस वर्मा, एसपी राहुल शर्मा, महामंडलेश्वर कपिल पुरी, कुलदीप कादयान, राजेश जैन व हेमंत बख्शी ने युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया। 


इन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
सोनीपत से ट्रीमैन देवेंद्र सूरा, रोहतक निवासी मजिस्ट्रेट दीपक भारद्वाज व सौरभ गोयल, जींद से कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र, शिवम जुनेजा, मिस लैंड स्कैप मुस्कान, पहलवान प्रदीप खत्री, महिला पहलवान पिंकी, महिला बाक्सर प्रियंका व बहादुरगढ़ से प्राचार्या डॉक्टर आशा शर्मा को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed