फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 years prisonment to homeguard in rape case

होमगार्ड ने प्यार में फंसाया, रेप किया और बना ली अश्लील वीडियो, अब जेल में रहेगा

Sat, 10 Mar 2018 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Mar 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
10 years prisonment to homeguard in rape case
jail - फोटो : demo pic
महिला से दुराचार के मामले में जम्मू निवासी और चंडीगढ़ में बतौर होमगार्ड वालंटियर तैनात रहे गोरखनाथ (35) को 10 साल की सजा सुनाई गई है। चंडीगढ़ में जिला अदालत ने 1.05 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही जुर्माना राशि में से एक लाख रुपये बतौर मुआवजा पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। किश्तवाड़, जिला डोडा, जम्मू निवासी गोरखनाथ के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) और आईटी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में सेक्टर-55ए निवासी पीड़िता ने कहा था कि वह गोरखनाथ को वर्ष 2012 से जानती है। उसकी पहचान सेक्टर-37 में लगे एक नाके के दौरान हुई थी। वहां उसका बिना सीट बेल्ट का चालान किया गया था। इसी दौरान उसने उसका नंबर लिया था। इसके बाद से वह उसे फोन करने लगा और कुछ समय बाद दोनों में दोस्ती हो गई। वर्ष 2015 में दोनों साथ रहने लगे। आरोप के अनुसार इस दौरान उसने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


कुछ समय साथ रहने के बाद वह उसे छोड़कर चला गया। सितंबर 2016 में वह फिर से उसे परेशान करने लगा। उसने उसे ब्लैकमेल किया कि अगर वह उसके साथ नहीं रही तो वह उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा। इस दौरान उसने उसे कई बार मारा-पीटा भी। उसने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया था। इस दौरान उसने उससे कई बार दुराचार किया। इससे तंग आकर पीड़िता ने पहले पुलिस हेडक्वार्टर स्थित पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। साथ ही साइबर सेल को भी इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गोरखनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, युवती ने दोषी पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था। इस पर साइबर सेल ने मामले की जांच की थी। वहीं, बचाव पक्ष के अनुसार शिकायतकर्ता खुद अपनी मर्जी से दोषी के साथ रह रही थी। उसे केस में झूठा फंसाया गया था। वहीं, सजा सुनाए जाने से पहले बचाव पक्ष की ओर से दोषी की बेटी और बेटी के स्पेशल चाइल्ड (दिव्यांग) होने पर सजा में नरमी की अपील की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed