फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 lakh rupees bribery case: Anil Mor's remand extended by one more day

10 लाख रुपये रिश्वत का मामला ः अनिल मोर का रिमांड एक दिन और बढ़ा

Sat, 10 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees bribery case: Anil Mor's remand extended by one more day
चंडीगढ़। 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को दिलबाग सिंह और अनिल मोर को सीबीआई अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने आरोपी दिलबाग सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही अन्य आरोपी अनिल मोर का एक दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सीबीआई के सरकारी वकील पीके डोगरा ने बहस में कहा कि डीएसपी राजदीप बनकर शिकायतकर्ता से बात करने वाले आरोपी की तलाश अभी की जा रही है, इसलिए अनिल मोर से और पूछताछ की जाएगी। सीबीआई ने मोर का दो दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने एक दिन के रिमांड की ही मंजूरी दी। दरअसल सीबीआई ने मोहित शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मोहित शर्मा फेंटेंसी गेमिंग टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर हैं। उन्होंनेे बताया था कि जीरकपुर पुलिस ने एक मामले पर कार्रवाई करतेेे हुए उनके बैंक खाते बंद कर दिए थे। उन्हें दोबारा खुलवानेे केेे एवज में मोर और उसके साथियों ने 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। मोहित ने मामले की सूचना सीबीआई को दे दी जिसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed