{"_id":"34ec6a5bc3357936e13e8f9f1f616691","slug":"10-lakh-jewellery-robbed-by-couple-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बंटी और बबली' की शातिर करतूत होश उड़ा देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बंटी और बबली' की शातिर करतूत होश उड़ा देगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी जोड़े की शातिर करतूत आपके होश उड़ा देगी। दोनो ने मिलकर लूट की ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी धोखा खा जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने नोएडा के सदरपुर गांव से प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। जोड़े पर चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में रहने वाली महिला अधिकारी के घर से 10 लाख रुपये के जेवर की चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस के मुताबिक झारखंड निवासी सुषमा और सुनील प्रेमी-प्रेमिका हैं। दोनों का काम धोखा दे कर लोगों से रुपये ऐंठना है। प्लेसमेंट एजेंसी का विज्ञापन दे कर कई लोगों इस प्रेमी जोड़े ने ठगा।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व जोडे़ ने एक अखबार में प्लेसमेंट एजेंसी का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देख कर पंजाब सरकार की अधिकारी नीतू ने सुनील से फोन पर संपर्क किया। नीतू को घर में काम करने के लिए मेड चाहिए थे।
सुनील ने सुषमा को ही मेड बना कर चंडीगढ़ स्थित नीतू के मकान में काम करने के लिए भेज दिया। दो दिन बाद ही सुषमा ने नीतू के लॉकर में रखे करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई।
चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमी जोड़ा सदरपुर में किराये के मकान में रह रहे हैं। रविवार को सेक्टर-39 पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर सुषमा और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।