{"_id":"5d94be938ebc3e93a45fd1d1","slug":"10-judges-of-haryana-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया हरियाणा के 10 जजों का तबादला, पढ़ें-किसे कहां भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया हरियाणा के 10 जजों का तबादला, पढ़ें-किसे कहां भेजा गया
Wed, 02 Oct 2019 08:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के दस न्यायिक अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सोंधी को नारनौल, कैथल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक को गुरुग्राम व नारनौल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कात्याल का कैथल तबादला किया गया है।
विज्ञापन
मेवात के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा को प्रमोशन देते हुए झज्जर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मेवात की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मधु खन्ना को मेवात में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट राज कुमार जैन को मेवात में इसी पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अत्रेजा को गुरुग्राम में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट नियुक्त किया गया है। नारनौल की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी रूपम को पानीपत में प्रिसाइडिंग ऑफिसर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पानीपत के प्रिसाइडिंग ऑफिसर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट प्रवीण कुमार को पानीपत में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। फरीदाबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह को नारनौल में इसी पद पर नियुक्त किया गया है।