फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 Crores Relief Fund by Haryana CM Hooda to Jammu Flood Victims

बाढ़ पीड़ितों को 10 करोड़ की मदद: हुड्डा

Sat, 13 Sep 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Sep 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
10 Crores Relief Fund by Haryana CM Hooda to Jammu Flood Victims

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से दस करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


हुड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के लिए राहत सामग्री के सात ट्रक रवाना किए। इन ट्रकों में 50 हजार कंबल, 10 हजार नाइलॉन प्लास्टिक शीट्स, जरूरी दवाइयां और खाने-पीने का सामान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में यह प्राकृतिक आपदा अप्रत्याशित है। ऐसी गंभीर आपदा न तो इससे पहले कभी देखी गई है और न ही सुनी गई है।

जम्मू-कश्मीर में इस समय गंभीर संकट की स्थिति है। हुड्डा ने कहा कि सभी हरियाणावासी संकट की इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हैं और हरियाणा सरकार की ओर से राहत कार्यों में हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed