{"_id":"214568cd2c84f5812afe439b4ef2a474","slug":"1-lakh-passport-making-in-4-months-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, 4 महीने में 1 लाख ने बनवाए पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब, 4 महीने में 1 लाख ने बनवाए पासपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 May 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
विदेश जाने की चाहत में इस बार चार महीने में एक लाख पासपोर्ट बन गए। पासपोर्ट बनवाने में यह तेजी जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच आई है। इसमें से ज्यादातर पासपोर्ट सामान्य रूप से बनवाए गए।
विज्ञापन
औसतन एक हजार पासपोर्ट प्रतिमाह तत्काल में बनाए गए। चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पासपोर्ट आवेदकों में से सत्तर फीसदी ने सामान्य रूप से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 47 हजार पासपोर्ट चंडीगढ़ रीजनल कार्यालय से मार्च माह में बनाए गए। एक ट्रेवल एजेंट के अनुसार काफी लोग अप्रैल के महीने के लिए ट्रेवलिंग की एडवांस प्लानिंग करते हैं वह टूर को बुक कराना शुरू कर देते हैं। ऐसा पासपोर्ट बनवाने के बाद ही करते हैं। इसी वजह से मार्च में ज्यादा पासपोर्ट बने।
विज्ञापन
ये हैं आंकड़े
जनवरी 16 हजार
फरवरी 19 हजार
मार्च 47 हजार
अप्रैल 29 हजार
कोट्स
चंडीगढ़ में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में अबकी बार काफी तेजी देखी गई है। इसकी वजह यह भी हो सकती है कि ज्यादा लोग विदेश के लिए ट्रेवलिंग की प्लानिंग करते हैं। इसके साथ ही विदेश में एजूकेशन का क्रेज भी बढ़ा है।
राकेश अग्रवाल, रीजनल पासपोर्ट अधिकारी चंडीगढ़