{"_id":"6125efb68ebc3e7c29220dcf","slug":"pashupati-paras-says-chirag-paswan-forcibly-removed-father-from-the-post-of-ljp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: चाचा पशुपति पारस का बड़ा आरोप- चिराग ने अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाया, अब सारे संबंध खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: चाचा पशुपति पारस का बड़ा आरोप- चिराग ने अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाया, अब सारे संबंध खत्म
Wed, 25 Aug 2021 12:52 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:52 PM IST
सार
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बुधवार को चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान को जबरन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया था।
विज्ञापन
पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बुधवार को चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान को जबरन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया, जबकि उनकी इच्छा नहीं थी हटने की। पशुपति ने कहा कि मेरे बिहार प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार था लेकिन चिराग ने मुझे भी अध्यक्ष पद से हटा दिया। मेरी क्या गलती थी जो मुझे यह सजा मिली। वहीं उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग ने मुझे चाचा मानने से इनकार कर दिया और मुझसे कहा कि हमदोनों का खून एक नहीं है। मैं अब चिराग से किसी भी तरह का संबंध रखना नहीं चाहता हूं।
विज्ञापन
पशुपति ने कहा कि नीतीश कुमार को विकास पुरुष कहने पर चिराग ने मुझे पार्टी से निकालने तक की धमकी दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग ने मुझे कहा कि हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजना है। मैंने विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि तुम उन्हें जेल भेज दोगे। पार्टी के सभी सांसद की राय है कि एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और सबको किनारे कर दिया।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी को बचाने में मुझे एनडीए के सभी पार्टियों का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि चिराग ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है। अब मैं उससे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहता हूं। हाजीपुर ही नहीं पूरे बिहार की जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन