Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India Gets First Child-Friendly Constitution Edition Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari Unveils Book

बिहार: कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे कैसे समझेंगे संविधान? 184 पन्नों की इस किताब में मिलेगी आसान जानकारी

Sat, 28 Nov 2026 06:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Nov 2026 06:24 AM IST
सार

Bihar News: बच्चों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराने के लिए एक नई शैक्षणिक पहल की गई है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में जागरूक नागरिक बनने की समझ विकसित करना है। यह प्रयास स्कूलों में किताबी पढ़ाई के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों, जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
India Gets First Child-Friendly Constitution Edition Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari Unveils Book
शिक्षा मंत्री ने किया पुस्तक का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान को समझना अब स्कूली बच्चों के लिए पहले से आसान होगा। देश में पहली बार भारतीय संविधान का बाल संस्करण तैयार किया गया है। संविधान दिवस के मौके पर पटना में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस विशेष पुस्तक का लोकार्पण किया। इसका मकसद बच्चों को संविधान की बारीकियों, अधिकारों और कर्तव्यों से सरल भाषा में परिचित कराना है। फिलहाल यह पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित की गई है।

विज्ञापन


लोकार्पण समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब लोग संविधान को केवल कानून की किताब नहीं, बल्कि अपने जीवन और व्यवहार का मार्गदर्शक मानेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों में शुरुआती दौर से ही संवैधानिक समझ विकसित करने की जरूरत है। इसी सोच के साथ इस पुस्तक को तैयार करने की पहल की गई।
विज्ञापन


कक्षा छह से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए तैयार हुई पुस्तक
इस बाल संस्करण के संपादक पटना हाईकोर्ट के उप निबंधक राजेश कुमार दूबे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को बच्चों के अनुकूल तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की संवैधानिक व्यवस्था से जोड़ना है। पुस्तक में संविधान को कठिन कानूनी दस्तावेज के बजाय नागरिक जीवन के लिए उपयोगी मार्गदर्शक के रूप में समझाने की कोशिश की गई है। पुस्तक के सह-संपादक मुरली मनोहर श्रीवास्तव और संकेत साह ने बताया कि 184 पृष्ठों की इस पुस्तक को खासतौर पर कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों की समझ के अनुरूप तैयार किया गया है। हालांकि, इसका लाभ दूसरे आयु वर्ग के पाठक भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: 706 करोड़ रुपये से विकसित होंगे तीन नए औद्योगिक क्षेत्र, कितनी जमीन के अधिग्रहण को सरकार ने दी मंजूरी?

संविधान के कठिन शब्दों का अर्थ भी समझ सकेंगे बच्चे
इस संस्करण में संविधान के विभिन्न भागों, अध्यायों और अनुच्छेदों के साथ मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और नागरिकता जैसे विषयों को आसान भाषा में समझाया गया है। इसके अलावा संसद, न्यायपालिका और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई है। पुस्तक के अंतिम हिस्से में प्रमुख संवैधानिक और कानूनी शब्दों की परिभाषा के साथ एक विशेष शब्द संग्रह भी शामिल किया गया है। इससे विद्यार्थियों को संविधान से जुड़े कठिन शब्दों का अर्थ समझने में आसानी होगी।

अन्य भारतीय भाषाओं में भी आएगी पुस्तक
सह-संपादकों के मुताबिक, फिलहाल इस पुस्तक का प्रकाशन हिंदी और अंग्रेजी में किया गया है। आने वाले समय में इसे अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराने की तैयारी है, ताकि देश के अलग-अलग राज्यों के बच्चे अपनी मातृभाषा में संविधान को पढ़ और समझ सकें। पुस्तक तैयार करते समय संविधान की मूल भावना और संरचना को बरकरार रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, न्यायिक सेवा से जुड़े लोगों, शिक्षाविद आरके झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed