फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Three people died in Rohtas, son committed suicide after killing his wife and father

Bihar News: तीन लोगों की मौत से रोहतास में हड़कंप, युवक ने पत्नी और पिता की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली

Tue, 25 Nov 2025 08:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Nov 2025 08:37 AM IST
सार

Rohtas Crime News: अमित पिछले कुछ दिनों से परेशान था। रात में अचानक वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। यह विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। अमित ने पत्नी और पिता की गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar News: Three people died in Rohtas, son committed suicide after killing his wife and father
क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा

विस्तार

रोहतास जिले के भानस थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरा गांव में सोमवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। पूरा गांव गमगीन है। मृतकों की पहचान डिहरा गांव निवासी अमित सिंह, शालिग्राम सिंह एवं नीतू देवी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जाता है कि अमित सिंह पारिवारिक विवाद से तंग आकर पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मारी, फिर बीच बचाव करने आए पिता शालिग्राम सिंह को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना के बाद अमित सिंह के आक्रामक रूप को देखकर अन्य परिजन घर में हीं छुप गए, इसके बाद अमित सिंह ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन


मानसिक तौर पर परेशान था अमित 
बताया जाता है कि अमित सिंह काफी दिनों से घरेलू विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार की देर रात भी करीब एक बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, इसके बाद अमित सिंह ने अन्य परिजनों के सामने ही पत्नी एवं पिता की हत्या कर खुद्खुशी कर ली। हालांकि, अमित सिंह के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

Bihar: पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, व्यवसायी की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्य संकलित कर जांच में जुटी पुलिस
मामले में बिक्रमगंज एएसपी अंकित कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह भानस थाने को डिहरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर एफएसएल टीम के माध्यम से साक्ष्य जुटाए हैं और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा अमित सिंह के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात बताई गई है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed