फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Open University Adds 5 New Courses Total Programs Reach 51 Apply by 21 September

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बढ़े पांच नए कोर्स, अब 51 पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला; 21 सितंबर तक करें आवेदन

Sat, 05 Sep 2026 08:44 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 08:44 AM IST
सार

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में पांच नए पाठ्यक्रमों को मान्यता मिलने के बाद कुल पाठ्यक्रमों की संख्या 51 हो गई है। इनमें बीए हिंदी, बीए गृह विज्ञान, बीएससी गृह विज्ञान, एमए डिजास्टर मैनेजमेंट और एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं। 

विज्ञापन
Nalanda Open University Adds 5 New Courses Total Programs Reach 51 Apply by 21 September
नालंदा खुला विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उच्च शिक्षा और दूरस्थ माध्यम से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए नालंदा खुला विश्वविद्यालय से बड़ी राहत भरी खबर आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने विश्वविद्यालय के पांच नए पाठ्यक्रमों को चालू सत्र में नामांकन के लिए विधिवत मान्यता प्रदान कर दी है। इन नए विषयों के जुड़ने के साथ ही अब एनओयू में संचालित कुल पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें छात्र 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


शामिल हुए नए वोकेशनल और पारंपरिक विषय
मान्यता प्राप्त नए विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों के कोर्स शामिल हैं। इनमें स्नातक स्तर के बीए हिंदी, बीए गृह विज्ञान और बीएससी गृह विज्ञान, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर एमए डिजास्टर मैनेजमेंट तथा एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आपदा प्रबंधन जैसे आधुनिक और रोजगारपरक विषयों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बिहार जैसे प्राकृतिक आपदा प्रभावित राज्य में इस कोर्स की शुरुआत से युवाओं के लिए रोजगार और शोध के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन


पूर्व से संचालित 46 पाठ्यक्रमों के साथ 51 का मजबूत विकल्प
पूर्व में एनओयू 46 विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा था, जिसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा (एमएड, बीएड), पुस्तकालय विज्ञान (बीएलआईएस व एमएलआईएस), कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए, एमसीए), पत्रकारिता एवं जनसंचार (एमजेएमसी), पर्यावरण विज्ञान तथा विभिन्न भाषा विषयों के सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। अब पांच नए विषयों के जुड़ने से कुल 51 विषयों में नामांकन का दायरा विस्तृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बक्सर दुष्कर्म कांड: होटल के कमरे सील, शिक्षकों के मोबाइल से खुलेंगे राज; फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज

21 सितंबर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन अवसर
विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के अनुसार, नए एवं पुराने सभी 51 पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए अध्ययन केंद्रों पर भी मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed