फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teacher Arvind Kumar, accused of molestation and indecent acts, has been taken into custody by the Brahmpur po

दुष्कर्मी शिक्षक पर एक्शन: बक्सर छात्रा कांड का एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रधानाध्यापक पहले ही जा चुका था जेल

Fri, 04 Sep 2026 10:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 10:53 PM IST
सार

बक्सर में नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रधानाध्यापक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपित शिक्षक अभी फरार है।

विज्ञापन
Teacher Arvind Kumar, accused of molestation and indecent acts, has been taken into custody by the Brahmpur po
आरोपित शिक्षक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के मध्य विद्यालय में नाबालिग छात्राओं से कथित दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ब्रह्मपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बक्सर एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कृष्णाब्रह्म थाना लाया गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने की पूछताछ
कृष्णाब्रह्म थाने में आरोपित शिक्षक से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार थाना परिसर में मौजूद रहे। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे मामले की कड़ियों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे एक दिन पहले ही मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर मामले को दबाने और घटना की जानकारी छिपाने का आरोप है। वहीं, दूसरा आरोपित शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।


ये भी पढ़ें- बिहार: स्वतंत्र भारद्वाज पर चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, बोले-‘मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हुआ, कार्रवाई हो’

क्या है पूरा मामला
ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 31 अगस्त को जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी थी। आरोप था कि शिक्षकों ने छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें वायरल किया। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार शिक्षक से पूछताछ के आधार पर फरार दूसरे आरोपित की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed