फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   IPS officers transferred: Puran Jha removed from key role in AK47 firing case; SDPO SP bihar News

आईपीएस अफसरों का तबादला: AK47 फायरिंग मामले में हटे पूरण झा को अहम जिम्मा; जन्माष्टमी पर कई तबादले

Fri, 04 Sep 2026 08:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Sep 2026 08:35 PM IST
सार

Bihar IPS Transfer Posting: जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। पिछले दिनों आंदोलनकारियों पर पुलिसकर्मी की ओर से एके-47 से फायरिंग मामले में हटाए गए पूरण झा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
IPS officers transferred: Puran Jha removed from key role in AK47 firing case; SDPO SP bihar News
बिहार पुलिस मुख्यालय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने जन्माष्टमी पर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस सूची में सीवान के पूर्व एसपी पूरण कुमार झा का नाम भी शामिल है। पिछले कुछ सप्ताह से पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे पूरण कुमार झा को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने उन्हें पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया है। पूरण कुमार झा 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वह सीवान के एसपी के पद पर तैनात थे। सीवान में एसपी रहते हुए AK-47 से जुड़े मामले को लेकर उन्हें पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया था। कुछ ही सप्ताह में सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती किया है।
विज्ञापन

 

10 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

गृह विभाग की ओर से चार सितंबर को जारी आदेश में कुल 10 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन का उल्लेख है। भापुसे-2023 की सुश्री कोमल मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, विधि-व्यवस्था, पटना से हटाकर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना बनाया गया है।

विज्ञापन


किस अधिकारी को कहां की जिम्मेदारी?

वहीं सुषमा सागर को सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, विधि-व्यवस्था, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। अनिकेत कुमार द्विवेदी को सहायक पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, जहानाबाद भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इधर, दीप्ति मोनाली को सहायक पुलिस अधीक्षक, गया से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई, हेमंत सिंह को सहायक पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, नगर, भागलपुर, जबकि कार्तिकेयन एके को सहायक पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, नगर, मुजफ्फरपुर बनाया गया है। इसके अलावा केतन अशोक इंगोले को दरभंगा से रजौली (नवादा), प्रसन्न कुमार एमके को मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) और सईम रजा को भागलपुर से नवगछिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन अधिकारियों का अन्यत्र पदस्थापन नहीं हुआ है, वे अगले आदेश तक बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed