Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Triple murder : Two criminals beaten to death by Mob Lynching after land dealer murder case patna bihar police

Bihar: पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, व्यवसायी की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 24 Nov 2025 06:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Nov 2025 06:12 PM IST
सार

Triple murder : गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो देखा कि बाइक पर सवार अपराधी भाग रहे थे, लेकिन आज कहानी कुछ और ही होने वाली थी। भीड़ से घिरते देख अपराधियों की एक न चली और फिर जो हुआ उसे देखकर अब हर कोई हैरान है। 

Triple murder : Two criminals beaten to death by Mob Lynching after land dealer murder case patna bihar police
मृतक का प्रोफाइल फोटो और घटन्स्थल पर पुलिस की मौजूदगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    राजधानी पटना में जमीन कारोबारी की हत्या कर भाग रहे अपराधियों की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के भोगपुर की है। मृतक की पहचान भूपतिपुर निवासी अशरफी सिंह (65) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।  


    यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना में अपार्टमेंट की छत से गिरी लड़की, हत्या और सुसाइड के एंगल पर जांच में जुटी पुलिस

    विज्ञापन

    घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने भूपतिपुर निवासी अशरफी सिंह (65) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों को जुटते देख अपराधी बाइक से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए जमीन कारोबारी की हत्या कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों को खदेड़कर पकड़ लिया। फिर क्या था, लोगों ने दोनों अपराधियों की जमकर पिटाई की और तबतक पीटते रहे, जबतक दोनों अपराधियों की मौत नहीं हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला 20 करोड़ के जमीनी विवाद का है, जिस वजह से उनकी हत्या हुई है। फिलहाल घर के लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। घटना के बाद पुलिस मृतक अपराधियों की पहचान में जुट गई है। 
    विज्ञापन

    विज्ञापन

    Followed