राजद अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद की पोती ऐश्वर्या राय के साथ संपन्न हुई है। करीब 7 हजार लोगों की मौजूदगी में पूरे शाही अंदाज में दोनों एक दूसरे के हुए। पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में बने मंडप पर जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर कई बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के इसमें शामिल होने की चर्चा थी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह मेें पहुंचकर तेज प्रताप- ऐश्वर्या को आशीर्वाद दिया। आइए एक नजर डालते हैं तेज प्रताप की शादी की कुछ खास तस्वीरों पर...
तस्वीरेंः लालू के बेटे तेज प्रताप की हुईं ऐश्वर्या, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम नीतीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह के लिए बारात रवाना होने से पहले दरभंगा से आए पुरोहित ने वैदिक मंत्रोपचार कर माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाचे झूमते हुए बारातियों की टोली कुछ ही देर में वेटनरी कॉलेज मैदान पंहुची। वहां वेटनरी मैदान में बने भव्य मंच पर जयमाला की रस्म अदा की गयी। यहीं मेहमानों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
इस हाई प्रोफाइल शाही शादी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सांसद सुभाष चंद्र, मंत्री आरके सिंह, मीरा कुमार, शरद यादव समेत कई राज्यों से आए राजनेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। समाचार लिखे जाने तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार शादी में भाग लेने वेटनरी कॉलेज मैदान नहीं पहुंचे थे।