फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाही अंदाज में होगी ‘गुदड़ी के लाल’ लालू के बेटे की शादी

Sat, 12 May 2018 06:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 12 May 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
 Lalu Prasad Yadav son Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai High profile Marriage
‘गुदड़ी के लाल’ कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव, के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी पूरे शाही अंदाज में होगी। शादी की तैयारियों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी निरंजन पप्पू को सौंपी गई है। पप्पू राजद के पुराने नेता हैं और टेंट, डेकोरेशन और पंडाल के बड़े कारोबारी हैं। 
 Lalu Prasad Yadav son Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai High profile Marriage
शादी में शामिल होने के लिए अतिथियों को करीब 2000 कार्ड बांटे गए हैं। इसके अलावा हजारों लोगों को शादी में आने का न्यौता वाट्सऐप, मैसेंजर, ई-मेल के जरिए भेजा गया है। अनुमान है कि शादी में कम से कम दस हजार लोग शामिल होंगे।
 Lalu Prasad Yadav son Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai High profile Marriage
मेहमानों को भोजन और नाश्ते में 30 प्रकार के शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। इन व्यंजनों को तैयार करने के लिए विशेष कारीगर और हलवाई कानपुर से बुलाए गए हैं। भोजन में परंपरा को ध्यान में रखकर बरी, फुलौरी, हाथी कान पूड़ी, बुंदिया, लिट्टी-चोखा, रायता, बैंगन बड़ी और गरमा-गर्म ईमरती के साथ रबड़ी तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
 Lalu Prasad Yadav son Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai High profile Marriage
निरंजन पप्पू ने बताया कि तेज प्रताप जब घोड़ी चढ़कर ऐश्वर्या के यहां बारात के साथ जाएंगे तो उनके आगे और पीछे चार प्रकार की बैंड होगी। ये बैंड झारखंड, आरा, मुजफ्फरपुर और मोतीहारी से बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
 Lalu Prasad Yadav son Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai High profile Marriage
इसके अलावा शहनाई वादक शकील खान, तनवीर हुसैन और फरीद भाई जोधपुर से आये हैं। शकील खान ने एक रुपया मेहनताना नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि वह लालू यादव की तीन बेटियों की शादी में शहनाई बजा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed