फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bihar News : Pratapgarh up daughter Dowry murder case in saran for property in mumbai

Bihar: मुंबई की प्रॉपर्टी बेटी के नाम करना कैसे बन गया काल? यूपी की बेटी को बिहार में मार डाला, कहानी यह निकली

Thu, 26 Dec 2024 10:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Dec 2024 10:22 PM IST
सार

Love Marriage : यूपी की बेटी, बिहार का बेटा- दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उसे पता था कि मां-बाप ने बेटी के नाम मुंबई की एक महंगी प्रॉपर्टी रखी है। शादी के बाद वह उसे अपने नाम कराना चाहता था। नहीं किया। अब बेटी मारी गई।

विज्ञापन
Bihar News : Pratapgarh up daughter Dowry murder case in saran for property in mumbai
मृतका का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शादी के मात्र 16 माह बाद ही ससुराल पक्ष ने एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया। मृतका की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी प्रीतेश सिंह की पत्नी रानी सिंह के रूप में हुई है। मृतका उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत लीलापुर थाना क्षेत्र के तुलापुर (सराय संसारा) के रहने वाले राघवेंद्र सिंह की एकलौती पुत्री थी। राघवेंद्र सिंह ने सारण जिले के तरैया थाने में रानी सिंह के पति प्रीतेश सिंह, सास किरण सिंह, ससुर सुरेश सिंह, भैसुर प्रीतम सिंह और जेठानी रजनी सिंह के अलावा मांझोपुर निवासी  पति के दोस्त कुंदन साह को आरोपित करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मुंबई की प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहता था पति 
 मृतका के पिता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री रानी सिंह की शादी विगत 29 अगस्त 2023 को बिहार के सारण जिलांतर्गत तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी  सुरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रीतेश सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, सास, ससुर, भैसुर व जेठानी द्वारा मेरी बेटी रानी को प्रताड़ित करने लगे। क्योंकि मुंबई में उसके नाम से जो प्रॉपर्टी है, उसे अपने नाम करवाने के लिए रानी पर दबाव बना रहे थे। उनकी बाते नहीं मानने पर 24 दिसंबर को रानी की हत्या कर उसके शव को ससुराल वालों ने गायब कर दिया है।
विज्ञापन


दोनों ने किया था प्रेम विवाह 
 रानी और प्रीतेश दोनों मुंबई में ही अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। क्योंकि रानी अपने घर वालों के साथ मुंबई में ही रहती थी, जबकि प्रीतेश मुंबई उसके घर के बगल में ही रहता था। धीरे-धीरे दोनों की आंखें लड़ी, फिर प्यार हुआ और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। दो माह पूर्व रानी की बहन की शादी थी, जिसमें दोनों प्रेमी युगल यूपी के प्रतापगढ़ आए हुए थे। फिर वहां से प्रीतेश अपनी पत्नी रानी को लेकर अपने गांव तरैया आ गया, जहां दो माह तक सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान अचानक घटना को अंजाम दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही छापेमारी 
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद देर शाम को मढ़ौरा- 02 एसडीपीओ अमरनाथ, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार सहित कई अन्य के द्वारा आरोपी के घर पर छापेमारी की गईं है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगालने में जुटी हुई है। वही इस संबंध में तरैया थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कांड की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के  लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed