फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 20 Dec 2022 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 20 Dec 2022 12:33 PM IST
सार

क्रिसमस और नए साल के मौके पर अगर अपनी कार से घूमने का प्लान कर रहे हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखकर कार ट्रिप करने के समय हादसों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
do these things before planning long car trip check oil tyre brakes lights first aid box
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर का महीना यानि छुट्टियों का महीना। इस महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर के कारण लोगों को घूमने का अच्छा मौका मिल जाता है। कुछ लोग फ्लाइट्स, ट्रेन से जाते हैं तो कुछ को अपनी कार में जाना काफी पसंद होता है। जो लोग अपनी कार से घूमने जाते हैं उन्हें हम इस खबर में कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं। जिनका ध्यान रखने पर सफर के दौरान हादसों से बचा जा सकता है।

कार की सेहत सही होना जरूरी

do these things before planning long car trip check oil tyre brakes lights first aid box
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार से लंबे सफर पर जाने से पहले हमेशा कार की सेहत का सही होना जरूरी होता है। अगर ऐसा ना हो तो बीच सफर कार के खराब होने पर परेशानी होती ही है लेकिन खराब कार के कारण हादसा होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

ऑयल चेक करना जरूरी

do these things before planning long car trip check oil tyre brakes lights first aid box
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार में सिर्फ इंजन ऑयल ही जरूरी नहीं होता बल्कि कई तरह के ऑयल कार में उपयोग किए जाते हैं। इनमें गियर ऑयल, ब्रेक ऑयल और कूलेंट भी शामिल होते हैं। लंबे सफर से पहले हमेशा कार के इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल, गियर ऑयल और कूलेंट को चेक करना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइट्स सही करवाएं

do these things before planning long car trip check oil tyre brakes lights first aid box
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
शहरी ट्रैफिक में कई बार लापरवाही के कारण कार की लाइट्स टूट जाती हैं या फिर खराब हो जाती हैं। लेकिन हम उन्हें ऐसे ही चलाते हैं पर लंबे सफर पर जानें से पहले हमेशा कार की लाइट्स का सही तरीके से काम करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहरी ट्रैफिक में कार चलाने के मुकाबले हाइवे पर कार को स्पीड में चलाया जाता है। ऐसे में लाइट्स सही से काम ना करें तो दूसरे वाहनों को हमारी मौजूदगी की जानकारी नहीं मिल पाती और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

फॉग लाइट्स भी लगवाएं

do these things before planning long car trip check oil tyre brakes lights first aid box
कार में फॉग लाइट - फोटो : सोशल मीडिया
देश में सर्दियों के दौरान धुंध पड़ती है। ऐसे में कार की सामान्य लाइट्स काम नहीं करतीं। इसलिए अगर किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां पर ज्यादा धुंध के कारण विजिबिलिटी नहीं होती तो कार में फॉग लाइट्स लगवाना बेहतर होगा। इससे सड़क पर वाहन चलाने में आसानी होगी और हादसे का खतरा भी कम होगा।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed