दिसंबर का महीना यानि छुट्टियों का महीना। इस महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर के कारण लोगों को घूमने का अच्छा मौका मिल जाता है। कुछ लोग फ्लाइट्स, ट्रेन से जाते हैं तो कुछ को अपनी कार में जाना काफी पसंद होता है। जो लोग अपनी कार से घूमने जाते हैं उन्हें हम इस खबर में कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं। जिनका ध्यान रखने पर सफर के दौरान हादसों से बचा जा सकता है।
कार की सेहत सही होना जरूरी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार से लंबे सफर पर जाने से पहले हमेशा कार की सेहत का सही होना जरूरी होता है। अगर ऐसा ना हो तो बीच सफर कार के खराब होने पर परेशानी होती ही है लेकिन खराब कार के कारण हादसा होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
ऑयल चेक करना जरूरी
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार में सिर्फ इंजन ऑयल ही जरूरी नहीं होता बल्कि कई तरह के ऑयल कार में उपयोग किए जाते हैं। इनमें गियर ऑयल, ब्रेक ऑयल और कूलेंट भी शामिल होते हैं। लंबे सफर से पहले हमेशा कार के इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल, गियर ऑयल और कूलेंट को चेक करना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
लाइट्स सही करवाएं
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
शहरी ट्रैफिक में कई बार लापरवाही के कारण कार की लाइट्स टूट जाती हैं या फिर खराब हो जाती हैं। लेकिन हम उन्हें ऐसे ही चलाते हैं पर लंबे सफर पर जानें से पहले हमेशा कार की लाइट्स का सही तरीके से काम करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहरी ट्रैफिक में कार चलाने के मुकाबले हाइवे पर कार को स्पीड में चलाया जाता है। ऐसे में लाइट्स सही से काम ना करें तो दूसरे वाहनों को हमारी मौजूदगी की जानकारी नहीं मिल पाती और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
फॉग लाइट्स भी लगवाएं
5 of 8
कार में फॉग लाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में सर्दियों के दौरान धुंध पड़ती है। ऐसे में कार की सामान्य लाइट्स काम नहीं करतीं। इसलिए अगर किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां पर ज्यादा धुंध के कारण विजिबिलिटी नहीं होती तो कार में फॉग लाइट्स लगवाना बेहतर होगा। इससे सड़क पर वाहन चलाने में आसानी होगी और हादसे का खतरा भी कम होगा।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित