{"_id":"63a081f6d02b736ddb50e40d","slug":"year-ender-2022-top-5-vehicle-launch-top-5-car-launch-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2022: साल 2022 में लॉन्च हुए ये टॉप-5 दिलचस्प वाहन, जानें किस बात ने इन्हें बनाया खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Year Ender 2022: साल 2022 में लॉन्च हुए ये टॉप-5 दिलचस्प वाहन, जानें किस बात ने इन्हें बनाया खास
Mon, 19 Dec 2022 08:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
भारतीय वाहन बाजार में साल 2022 में कई नए वाहनों को लॉन्च किया गया। महामारी आखिरकार खत्म हो गई और सेमीकंडक्टर चिप का संकट भी कम हो गया। जिससे वाहन निर्माताओं को कई नए मॉडल पेश करने में सहूलियत हुई। हालांकि, कई न्यू लॉन्च के बीच, एक या कई वजहों से 5 गाड़ियां भीड़ से अलग नजर आईं। यहां हम आपको 2022 के टॉप-5 दिलचस्प व्हीकल लॉन्च के बारे में बता रहे हैं।
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago EV
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Nexon EV के साथ पहले ही पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में क्रांति ला दी थी, जिसने आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाले एक रियलस्टिक बजट पर इस्तेमाल करने लायक रियल वर्ल्ड की रेंज पेश की। हालांकि, टाटा इतने पर ही नहीं रुकी और उसने Tata Tiago EV को लॉन्च किया। इस इस समय भारत में सबसे सस्ती EV है।

8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली, Tata Tiago EV इलेक्ट्रिक कार 19.2 kWh बैटरी पैक या 24 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। यह कार एक बार फुल चार्जिंग पर 300 किमी से ज्यादा की रेंज देता है। टियागो ईवी का भारत में अभी तक कोई सीधा मुकाबला नहीं है और यह एक बेहतरीन ऑल-इलेक्ट्रिक सिटी कम्यूटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki Grand Vitara
जब ज्यादातर कार निर्माता एक मिड-साइज एसयूवी की पेशकश कर रही है, तो मारुति सुजुकी ने लंबे समय तक इस सेगमेंट में कोई कार नहीं उतारी। फिर, मारुति सुजुकी ने Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) को लॉन्च किया जिसने इस सेगमेंट के कई ग्राहकों को रुकने और फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर आधारित जो Toyota Hyryder में भी इस्तेमाल किया गया है, Maruti Suzuki Grand Vitara दो महत्वपूर्ण बातों का समाधान करती है।

- फोटो : Maruti Suzuki
जो लोग सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड वाहन की तलाश में हैं, वे ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड वैरिएंट का ऑप्शन चुन सकते हैं। जबकि जो लोग कहीं भी जाने के लिए एक गाड़ी चाहते हैं, वे ग्रैंड विटारा के AWD वैरिएंट को चुन सकते हैं। इस सेगमेंट में कोई अन्य कार निर्माता इन दो फीचर्स की पेशकश नहीं करते हैं और ग्रैंड विटारा ने पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।