देश में सीएनजी कारों की काफी ज्यादा डिमांड है। कुछ लोग पुरानी कारों में भी सीएनजी किट लगवाते हैं। जिसके कारण हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन बातों को ध्यान में रखते हुए सीएनजी कारों में होने वाले हादसों से सुरक्षित रहा जा सकता है।
{"_id":"6440ea5479a734b4ca06f689","slug":"cng-car-catch-fire-due-to-these-reasons-know-what-to-keep-in-mind-to-stay-safe-2023-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CNG Car Fire: सीएनजी कार में होता है आग लगने का खतरा, जानें सुरक्षित रहने के लिए रखें किन बातों का ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
CNG Car Fire: सीएनजी कार में होता है आग लगने का खतरा, जानें सुरक्षित रहने के लिए रखें किन बातों का ध्यान
Thu, 20 Apr 2023 04:27 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:27 PM IST
सार
सीएनजी कारों में आग लगने का खतरा अन्य ईंधन वाली कारों के मुकाबले ज्यादा होता है। किन बातों का ध्यान रखने पर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार में सीएनजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CNG Kit Fitting
- फोटो : cngkitssouthdelhi
गलत जगह से किट लगवाना
आजकल कई कारों में कंपनियों की ओर से ही सीएनजी किट को फिट करके दिया जाता है। लेकिन कुछ लोग अपनी पुरानी कारों में भी सीएनजी किट को लगवाते हैं। कुछ पैसे बचाने के लिए लोग गलत जगह से किट लगवा लेते हैं। या फिर किसी अच्छे मेकैनिक की जगह कम जानकारी वाला व्यक्ति कार में किट लगा देता है। जिससे हादसा होने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पार्क प्लग नहीं बदलना
सीएनजी कार में स्पार्क प्लग को नहीं बदलने से भी कार में हादसे का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग पुरानी पेट्रोल कार में सीएनजी किट लगवाते हैं। उनको अपनी कार के स्पार्क प्लग भी सीएनजी के मुताबिक बदलने चाहिए। ऐसा ना करने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है और कार में आग लग सकती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

एक्सपायर सिलेंडर लगवाना
कुछ लोग अपनी कार में बाहर से किट लगवाते समय पैसे बचाने के लिए एक्सपायर हो चुके सिलेंडर को लगवा लेते हैं। कई बार गलत जगह से किट लगवाने पर भी ऐसा किया जाता है। जिससे बाद में कार और कार सवार की सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है। सभी सिलेंडर पर उसके बनाए जाने और एक्सपायरी डेट लिखी होती है। जब भी सिलेंडर लगवाएं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि सिलेंडर नया हो और उसकी एक्सपायरी डेट भी 10-15 साल आगे की हो।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

Smoking in car
सीएनजी कार में ना करें ये काम
अक्सर लोग कार में बैठकर सिगरेट या बीड़ी पीते हैं। ऐसा करना भी आग लगने के खतरे को बढ़ा देता है। अक्सर सलाह दी जाती है कि पेट्रोल या सीएनजी कार में सिगरेट या बीड़ी पीना खतरनाक होता है।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे