Surya Grahan 2021: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
Surya Grahan 2021: भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Surya Grahan/Solar Eclipse Astrology Predictions 2021: सूर्य ग्रहण की घटना खगोलशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व होता है। धार्मिक और ज्योतिष के नजरिए से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। यह सूर्यग्रहण अहगन माह की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। ज्योतिष नजरिए से यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जो कि दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। जिस कारण से भारत में इसका सूतक काल नहीं रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य या चंद्रग्रहण लगता है तब इसका प्रभाव सभी जातकों के ऊपर जरूर होता है। इसका प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर प्रभाव जरूर पड़ेगा।
वृष राशि- आपके लिए 04 दिसंबर 2021 को लगने वाला सूर्यग्रहण शुभ रहेगा। करियर में आपको ऊंचा पद हासिल होगा।
मिथुन राशि- साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। यह आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आने वाला है।
कन्या राशि- आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। आर्थिक संपन्नता मिलेगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
धनु राशि- इस राशि के जातकों को तरक्की के साथ अपनों से बहुत ज्यादा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।
मीन राशि- यह सूर्य ग्रहण मीन राशि के लोगों के परिवार में कई तरह की खुशियां लेकर आ रहा है। आर्थिक उन्नति के प्रबल संकेत हैं।
ग्रहण में सूतक काल
ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। सूतक को शुभ नहीं माना जाता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं लगेगा इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। ग्रहण लगने के कुछ घंटे पहले ही सूतक काल प्रभावी हो जाता है। सूर्यग्रहण पर सूतक काल ग्रहण के लगने से करीब 12 घंटे पहले लग जाता है। वहीं चंद्रग्रहण पर सूतककाल 9 घंटे पहले लगता है। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का समय
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।