Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु: भूलकर भी दूसरों से उधार न लें ये 4 चीजें, घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है असर, जानें वास्तु नियम

Tue, 24 Nov 2026 03:32 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 24 Nov 2026 03:32 PM IST
सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कई तरह के नियम बताए गए हैं। इनमें कुछ ऐसी वस्तुओं का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें दूसरों से उधार लेना या किसी को देना शुभ नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों के लेन-देन से जीवन में नकारात्मकता और परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Vastu tips in hindi never borrow these things from others it can bring bad luck and negativity
उधार से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips In Hindi: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ वस्तुओं के लेन-देन को लेकर विशेष मान्यताएं बताई गई हैं। माना जाता है कि हर वस्तु का अपना अलग ऊर्जा प्रभाव होता है, जिसका असर व्यक्ति के जीवन और घर के वातावरण पर पड़ सकता है। इसी वजह से कुछ चीजों को न तो दूसरों से मांगना शुभ माना जाता है और न ही किसी को उधार देना। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 4 चीजों के बारे में, जिनका लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

Trending Videos
Vastu tips in hindi never borrow these things from others it can bring bad luck and negativity
उधार से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Ai Generated
1. कलाई घड़ी

घड़ी को समय के साथ-साथ भाग्य, प्रगति और जीवन की रफ्तार का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि अपनी कलाई की घड़ी किसी को देना या किसी और की घड़ी पहनना अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप अपनी घड़ी किसी और को देते हैं, तो आप अपनी ऊर्जा और अच्छे समय को भी उसको दे रहे होते हैं। इसी तरह किसी और की घड़ी पहनने से उसकी अच्छी या बुरी ऊर्जा भी आपके जीवन में प्रवेश कर जाती है। 

Vastu tips in hindi never borrow these things from others it can bring bad luck and negativity
उधार से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Ai Generated
2. झाड़ू


अपने घर की झाड़ू कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर से लक्ष्मी चली जाती है। आप उन्हें नई झाड़ू खरीदकर दे सकते हैं, लेकिन अपनी झाड़ू कभी भी उधार न दें। वास्तु के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं दूसरे की झाड़ू इस्तेमाल करने से उसके घर की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके घर में आ सकती है। इससे धन-संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips in hindi never borrow these things from others it can bring bad luck and negativity
उधार से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Ai Generated
3. रुमाल

रुमाल का महत्व शुभ-अशुभ से जुड़ा होता है। यह व्यक्ति की निजी भावनाओं और मानसिक स्थिति की ऊर्जा को अपने भीतर सोख लेता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप अपना रुमाल किसी को देते हैं या किसी और का रुमाल इस्तेमाल करते हैं, तो उस व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा भी आपके साथ जुड़ सकती है। तो वहीं किसी भी व्यक्ति को उपहार में भी रुमाल नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि इससे रिश्तों में खटास आ सकती है।



वास्तु टिप्स: धन और खुशहाली के लिए बालकनी में लगाएं ये शुभ पौधे, जानें सही दिशा



किचन वास्तु टिप्स: रसोई की इन गलतियों से हो सकता है धन का नुकसान, आज ही करें सुधार

विज्ञापन
Vastu tips in hindi never borrow these things from others it can bring bad luck and negativity
उधार से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Ai Generated
4. खाने पीने की सफेद चीजें

खाने पीने की सफेद चीजें शांत ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय खाने पीने की सफेद चीजें जैसें- दूध, दही, चावल, नमक आदि को देना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय ऊर्जा के परिवर्तन का समय होता है। शाम को इन्हें घर से बाहर भेजने से घर की बरकत कम हो सकती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए ऐसे सामान का लेन-देन सुबह या दिन में ही करें तो अच्छा है। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed