Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई टिप्स: धन-समृद्धि के लिए पर्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, बढ़ सकती है बरकत

Tue, 24 Nov 2026 05:07 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 24 Nov 2026 05:07 PM IST
सार

Feng Shui Tips: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी जेब और पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे और उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसी को लेकर फेंगशुई शास्त्र में पर्स से जुड़े कुछ खास नियम और उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से धन आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है।

विज्ञापन
Feng Shui Tips Keep These Points Regarding Your Wallet In Mind For Wealth And Prosperity
पर्स से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For Attract Money In Wallet: फेंगशुई में घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के साथ-साथ धन-समृद्धि को आकर्षित करने के भी कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि पर्स का संबंध आर्थिक स्थिति और धन की बरकत से होता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। पर्स में बेकार कागज, पुराने बिल और अनावश्यक चीजें रखने से बचना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, पर्स से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक खुशहाली का मार्ग खुलता है। आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स से जुड़ी किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा। 

Trending Videos
Feng Shui Tips Keep These Points Regarding Your Wallet In Mind For Wealth And Prosperity
पर्स से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
पर्स में अधिक से अधिक पेपर करेंसी रखें

आज के समय में ज्यादातर लोग खरीदारी और अन्य भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार पर्स में नकद पैसे रखना भूल जाते हैं। हालांकि, फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, पर्स में हमेशा कुछ नकद राशि रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे धन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा, पर्स में नोटों को अच्छी तरह व्यवस्थित रखना चाहिए। छोटे नोटों को आगे और बड़े नोटों को पीछे क्रम से रखने की सलाह दी जाती है। फटे या मुड़े हुए नोटों को पर्स में रखने से बचना चाहिए।

Feng Shui Tips Keep These Points Regarding Your Wallet In Mind For Wealth And Prosperity
पर्स से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
पर्स में नोट को सही तरीके से रखें

फेंगशुई के अनुसार, पर्स में पैसे रखने का तरीका भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए वॉलेट में नोटों को हमेशा साफ-सुथरे और व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए। नोटों को बार-बार मोड़कर रखने या इधर-उधर बिखेरने से बचना चाहिए। सभी नोटों को उनके आकार और क्रम के अनुसार एक साथ रखना बेहतर होता है। माना जाता है कि पर्स में पैसों को इस तरह व्यवस्थित रखने से धन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि आकर्षित होती है।



दीवार घड़ी से जुड़े फेंगशुई नियम: घर में इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक सकती है किस्मत



फेंग शुई टिप्स: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर और ऑफिस में इस जगह रखें चीनी सिक्के, बस सही दिशा का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips Keep These Points Regarding Your Wallet In Mind For Wealth And Prosperity
पर्स से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
पर्स में नगदी को सही क्रम में रखें
अपने पर्स में नोट और कार्ड्स को व्यवस्थित ढंग से रखें। फेंगशुई के अनुसार, अगर पैसे और अन्य वस्तुएं सुव्यवस्थित होती हैं, तो आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। इसलिए पर्स में नगदी, नोट और कार्ड्स को ठीक से रखने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन
Feng Shui Tips Keep These Points Regarding Your Wallet In Mind For Wealth And Prosperity
पर्स से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
पर्स में सिक्कों को एक स्थान पर रखें
पर्स में सिक्कों को एक निर्धारित स्थान पर रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, घर या कार्यालय में भी सिक्कों को एक नियत स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। फेंगशुई के इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में धन वृद्धि और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed