{"_id":"6b050d8a6183bc913602e0e8","slug":"vastu-tips-for-balcony-plants-best-direction-rules-in-hindi-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वास्तु टिप्स: धन और खुशहाली के लिए बालकनी में लगाएं ये शुभ पौधे, जानें सही दिशा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु टिप्स: धन और खुशहाली के लिए बालकनी में लगाएं ये शुभ पौधे, जानें सही दिशा
Tue, 24 Nov 2026 10:21 AM IST
सोनिया चौहान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनिया चौहान
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:21 AM IST
सार
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को विशेष रूप से शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन्हें सही दिशा और स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में बालकनी में पौधे लगाते समय कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
बालकनी वास्तु टिप्स
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Vastu Tips For Balcony Plants: घर की बालकनी को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के पौधे लगाते हैं। इससे न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बना रहता है। वास्तु शास्त्र में भी पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि बालकनी में कुछ खास पौधों को सही दिशा और स्थान पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार बालकनी में कौन-से 5 पौधे लगाना शुभ माना जाता है और इन्हें रखने की सही दिशा क्या है।
विज्ञापन
1. शमी का पौधा
शनि देव और भगवान शिव को प्रिय शमी का पौधा घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को बालकनी के पश्चिम या उत्तर-पश्चिम हिस्से में रखना सबसे अच्छा माना गया है। मान्यता है कि इससे घर का क्लेश और मानसिक तनाव कम होता है, बस इस बात का ध्यान रखें कि इस बात का ध्यान रखें कि इसके आसपास साफ-सफाई बनी रहे।
विज्ञापन
2. अपराजिता का पौधा
नीले और खूबसूरत फूलों वाली अपराजिता की बेल को घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इसे बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ फल देता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे के प्रभाव से आर्थिक स्थिति सुधरती है. लंबे समय से अटके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं।
विज्ञापन
किचन वास्तु टिप्स: रसोई की इन गलतियों से हो सकता है धन का नुकसान, आज ही करें सुधार
3. लकी बैम्बू
वास्तु शास्त्र में लकी बैम्बू को सौभाग्य और सकारात्मकता लाने वाला पौधा माना गया है। इसे हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है. आप इसे एक छोटे गमले या कांच के साफ बाउल में पानी भरकर रख सकते हैं, जिससे घर का माहौल हमेशा ऊर्जावान रहता है।
4. मनी प्लांट
घर में आर्थिक तरक्की और बरकत बनाए रखने के लिए मनी प्लांट को बहुत कारगर माना जाता है। यदि आप इसे बालकनी में लगा रहे हैं, तो इसके लिए दक्षिणपूर्व दिशा (आग्नेय कोण) का चुनाव करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी बेल नीचे की ओर न लटके, बल्कि ऊपर की तरफ चढ़े, क्योंकि ऊपर की ओर बढ़ता मनी प्लांट प्रगति का प्रतीक माना जाता है।
5. तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। वास्तु नियमों के अनुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा बालकनी की उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना चाहिए। इसे सही दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है . घर-परिवार में सुख-शांति व सकारात्मकता बनी रहती है।
वास्तु टिप्स: सुख-समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं ये 5 लकी प्लांट्स, खुशहाल रहेगा परिवार
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
