फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: मीन राशि में गोचर के दौरान शनि धारण करेंगे चांदी के पाये, ये राशियां होंगी मालामाल

Wed, 20 Nov 2024 06:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 06:50 AM IST
सार

Shani Gochar 2025: शनि देव की चाल और उनकी दृष्टि जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। शनि देव साल 2025 में जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब चांदी के पाये धारण करेंगे। 

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 in Pisces, Saturn will wear silver paya these zodiac signs will get blessings
जब शनि के गोचर के समय चंद्रमा शनि से 2, 5 और 9वें भाव में होता है तो इसे चांदी का पाया कहते हैं। - फोटो : amar ujala

Shani ka Meen Rashi Mein Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव कर्मफल दाता माने गए हैं। उन्हें न्याय का देवता भी माना जाता है। शनि देव की चाल और उनकी दृष्टि जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। शनि देव साल 2025 में जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब चांदी के पाये धारण करेंगे। आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं कि पाया का क्या अर्थ है। ज्योतिष शास्त्र में शनि के चार पाये का वर्णन मिलता है जो जातक पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं। ये पाये हैं- सोने, चांदी , तांबे और लोहे का पाया। अब जानते हैं चांदी के पाये का क्या अर्थ है- 




Shani Gochar 2025 in Pisces, Saturn will wear silver paya these zodiac signs will get blessings
साल 2025 में जब शनि चांदी के पाये धारण करके मीन राशि में गोचर करेंगे और ये योग साल 2027 तक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
चांदी का पाया: जब शनि के गोचर या राशि परिवर्तन के समय चंद्रमा शनि से दूसरे, पांचवें और नवें भाव में होता है तो यह चांदी का पाया कहा जाता है। शनि का चांदी का पाया होने से जातक के घर में खुशियों का आगमन होता है ऐसा माना जाता है। शनिदेव जब चांदी के पाये धारण करते हैं तो उनका क्रूर प्रभाव कम हो जाता है और वे अधिक अनुकूल हो जाते हैं
साल 2025 में जब शनि चांदी के पाये धारण करके मीन राशि में गोचर करेंगे और ये योग साल 2027 तक रहेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। शनिदेव के चांदी के पाये में चलने से कुछ राशियों के लिए शुभ फल मिलते हैं जबकि कुछ राशियों के लिए सामान्य या मध्यम फल मिलते हैं। आयी जानते हैं किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। 

Kumbh Rashi Mein Budh Grah Ka Uday: बुध ग्रह का होगा कुंभ राशि में उदय, इन राशियों पर हो सकती है धन की बरसात
Shani Gochar 2025 in Pisces, Saturn will wear silver paya these zodiac signs will get blessings
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव नवम भाव में विराजमान होंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव नवम भाव में विराजमान होंगे। इसके परिणामस्वरूप कर्क राशि के जातकों को असीमित धनलाभ मिलने की संभावना है। कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी का पाया हर प्रकार से लाभकारी होगा। जीवन में कई बड़े बदलाव इन्हें देखने को मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ होगा। सही दिशा में कदम बढ़ाएं सफलता अवश्य मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar 2025 in Pisces, Saturn will wear silver paya these zodiac signs will get blessings
वृश्चिक राशि के जातकों के पांचवे भाव में विराजमान शनि कई भौतिक सुख साधन प्रदान करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के पांचवे भाव में विराजमान शनि इस राशि के जातकों को कई भौतिक सुख साधन प्रदान करेंगे। मीन राशि में शनि के गोचर के दौरान परिवार वालों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि के योग बनेंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।  समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया वाहन, नई संपत्ति और पैतृक संपत्ति से भी आपको इन 2 सालों में लाभ मिलेगा। 

Favourite Rashi Of Shani Dev: इन राशियों पर हमेशा रहती है शनिदेव की कृपा, मिलती है प्रसिद्धि और सम्मान

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 in Pisces, Saturn will wear silver paya these zodiac signs will get blessings
कुंभ राशि में शनि देव दूसरे भाव में विराजमान होंगे। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
कुंभ राशि में शनि देव दूसरे भाव में विराजमान होंगे। इसका शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की संभवना है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। साल 2027 तक आपका समय बेहतरीन रहने वाला है। आप अगर इस दौरान मेहनत करते हैं तो आपको उस मेहनत का कई गुना लाभ मिलेगा। इन दो सालों में आप अपने जीवन में कई बड़े बदलाव लाने में कामयाब होंगे।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed