फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Guru Margi 2025 Gemini Zodiac Sign Impact Jupiter Margi Prediction

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति अब हुए मार्गी, जानिए मिथुन राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Sat, 08 Feb 2025 03:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Feb 2025 03:44 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना मिथुन राशि वालों के करियर और कारोबार में नए-नए अवसर ला सकता है।

विज्ञापन
Guru Margi 2025 Gemini Zodiac Sign Impact Jupiter Margi Prediction
मिथुन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति हुए मार्गी अवसर प्रदान करें - फोटो : amar ujala

विस्तार

Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति की काफी अहम भूमिका होती है। देवगुरु बृहस्पति अब वक्री से मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का वक्री होने से मतलब उल्टी चाल और मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल से होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। यह बुद्धि, ज्ञान, भाग्य, संतान सुख, विवाह और जीव के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु वृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है। यह कर्क राशि में उच्च के होते हैं। जब भी किसी जातक की कुंडली में देवगुरु शुभ भाव में रहते हैं या फिर द्दष्टि डालते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि आती है और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बहस्पति बीते 4 फरवरी 2025 को वृषभ राशि में वक्री से मार्गी हुए हैं। आपको बता दें यह 15 मई 2025 तक वृषभ राशि में मार्गी रहेंगे फिर मिथुन राशि में गोचर होंगे। इसके पहले गुरु 09 अक्तूबर 2024 को वृषभ राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होन से मेष राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन


गुरु मार्गी 2025 और मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना मिथुन राशि वालों के करियर और कारोबार में नए-नए अवसर ला सकता है। धन लाभ होने की अच्छा संभावना है। इन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लेकिन वहीं दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में साथी संग कुछ मनमुटाव पैदा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। गुरु के मार्गी होने से जो लोग नई नौकरी की चाहत रहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उनको अच्छा लाभ मिलन की संभावना है। वहीं जो लोग किसी संग प्रेम संबंधों में हैं उनके प्रेम में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन

Budh Gochar 2025: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Shadashtak Yog 2025: सूर्य-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन तीन राशियों को नौकरी में मिल सकता है लाभ

मार्गी हुए धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के तरक्की के प्रबल योग

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed