फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   planet transit list in december month grah rashi parivartan and benefits of zodiac sign

Planet Transit In December: दिसंबर महीने में चार ग्रहों का गोचर, जानें किस राशि के लोगों के लिए यह माह रहेगा शुभ

Tue, 30 Nov 2021 09:37 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Nov 2021 09:37 AM IST
सार

ज्योति गणना के अनुसार दिसंबर माह में कई ग्रहों के गोचर करने से सभी 12 राशियों में पांच राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन
planet transit list in december month grah rashi parivartan and benefits of zodiac sign
दिसंबर के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Grah Rashi Parivartan In December 2021: जल्द ही साल का आखिरी महीना आरंभ होने जा रहा है। दिसंबर के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एक निश्चित अंतराल पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में विराजमान होते हैं। ग्रहों का गोचर करना ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। ग्रहों के गोचर से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। दिसंबर के महीने में कुल मिलाकर 4 ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसमें मंगल, शुक्र, बुध और सूर्य प्रमुख ग्रह हैं।  
विज्ञापन


दिसंबर में कब-कब होगा ग्रहों का राशि परिवर्तन
दिसंबर के महीने में सबसे पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 04 दिसंबर को लगेगा। फिर इसके बाद 05 दिसंबर को सभी ग्रहों में सेनापति और महान पराक्रमी माने जाने वाले मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन के बाद 08 दिसंबर को सुख, संपन्नता और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगल और शुक्र के बाद सूर्य ग्रह का परिवर्तन धनु राशि में होगा जिस कारण से खरमास शुरू हो जाएंगे। जहां पर ये बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके बाद 19 दिसंबर को शुक्र व्रकी होकर भ्रमण करेंगे। 29 दिसंबर को बुध का मकर राशि में गोचर होगा और माह के आखिर में यानी 30 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में वक्री हो जाएंगे।
विज्ञापन


दिसंबर माह में पांच राशि वालों का होगा भाग्योदय
ज्योति गणना के अनुसार दिसंबर माह में कई ग्रहों के गोचर करने से सभी 12 राशियों में पांच राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। मेष, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को इस महीने जबरदस्त फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed