बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2021: मूलांक 8

 मूलांक 8
अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मुख्य अंक 8 है, जिसके स्वामी न्यायकारक शनि ग्रह हैं। ऐसे लोगों का जीवन अधिकतर संघर्ष भरा रहता है और ये लोग बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। अपनी कामयाबी और धन कमाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं, जिसके लिए ये लोग अपने परिवार वालों को भी कम समय ही दे पाते हैं। 8 अंक वाले लोग बहुत अच्छे व्यवसायी होते हैं जिसके लिए इनका दिमाग बहुत ही तेज चलता हैं। ये लोग अपने प्रयास से जीवन की बहुत सी ऊंचाइयों को प्राप्ति कर लेते हैं। इनके बहुत ऊंचे सपने होते हैं। धन कमाना और धन को खर्च करना इन्हें खूब आता हैं। अंक 8 के लिए 2021 का वर्ष बहुत ही बेहतर जाने वाला है। 2021 का वर्ष आपके लिए धन को लेकर भी बहुत लाभदायक जाएगा।

मूलांक 8 के लिए करियर
अंक 8 के लिए 2021 का वर्ष कार्य के लिए नए-नए अवसरों में लाभ के साथ कामयाबी ला रहा है। जिसमें आपके पिछले वर्ष के अधूरे सपने पूरे करेंगे और आप अपनी एक नई पहचान बनाएंगे। यह वर्ष नये व्यवसाय के लिए सुनहरे अवसरों के साथ लाभ के भी दरवाजे खोल रहा है। अगर आप बाहरी कम्पनी के साथ अपने कॉन्टेक्टस बनाना चाहते हैं तो यह वर्ष आपकी मदद करेगा और आपकी मनचाही डील को कामयाब बनायेगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उनके लिए इस वर्ष मेहनत बहुत बढ़ जाएगी क्योंकि आप अपने काम के साथ अपने घूमने का भी प्लान करेंगे जिससे काम में ध्यान कम देने की वज़ह से बॉस और सीनियर की नज़रों में आएंगे, इसलिए काम में अधिक ध्यान देने की कोशिश करे। नई नौकरी की तलाश भी इस वर्ष पूरी होगी।

मूलांक 8 के लिए आर्थिक स्थितियां
2021 धन के लिए आपके सपने पूरे करने आ रहा है, लेकिन आपको धन खर्च करने के साथ बचत की तरफ भी ध्यान देना, नहीं तो इस वर्ष के अंत में जेब खाली हो जाएगी। अगर आप शेयर मार्किट में धन निवेश करना चाहते हैं तो अप्रैल तक का समय बेहतर रहेगा और अगस्त के बाद का समय फायदेमंद रहेगा। वर्ष के मध्य में ज़मीन के लेन-देन से भी बचें। वर्ष अंत का समय नये कार्य में धन लगाने के लिए बेहतर रहेगा लेकिन किसी महिला मित्र के साथ काम करने से बचे और ना ही धन देने का कोई वादा करें।

मूलांक 8 के लिए प्रेम और वैवाहिक संबंध
 2021 का वर्ष रिश्तों के लिए बहुत ही सावधानी से चलने का होगा क्योंकि आप अपने काम और धन कमाने में इतना व्यस्त हो जाएंगे, जिससे अपने प्रेमी और परिवार को अधिक समय ही नहीं दे पाएंगे। आप जिससे प्रेम करते हैं, उनकी भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें और उनके साथ किसी तरह का छल न करें। अगर आप का अभी-अभी किसी के साथ अलगाव हुआ है तो आपके जीवन में वापस इस वर्ष शुरुआत में एक नया साथी दस्तक देगा। वैवाहित लोगों के लिए यह वर्ष कुछ खट्टा-मीठा रहेगा।

मूलांक 8 के लिए सेहत
अंक 8 के लिए 2021 का वर्ष मानसिक तनाव के साथ शुरू होगा क्योंकि आप अपने काम में अधिक व्यस्त होने की वज़ह से अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बन रहे हैं तो अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखें और पेट में इंफेक्शन होने से खुद को बचा कर रखें। जून के बाद अचानक सिर व आंखों में दर्द होने की वज़ह से काम में मन नहीं लगेगा।
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

23 Aug 2026
23 Aug 2026
23 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed