बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2021: मूलांक 6

मूलांक 6
जिनका जन्म 6, 14 या 24 तारीख को हुआ है उनका मुख्य अंक 6 होता है। इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। यह सौम्य और आकृषित करने वाले ग्रह हैं। 6 अंक भौतिक सुख, सुंदरता और धन का कारक अंक है। आपका यह अंक पारिवारिक और प्रेम प्रधान है, जिससे आप सभी के साथ रहना और मिलकर काम करना पसंद करते हैं। आप बहुत जल्दी दोस्ती कर लेते हैं और उनके साथ समय बिताना बहुत पसंद हैं। आपको संगीत, कला और सुंदर वस्तुओं से प्रेम होता है। अगर आपका किसी से वाद-विवाद हो जाए तो आप बहुत संवेदनशील हो जाते हैं और अकेलापन महसूस करते हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं अगर वह एक बार आपका दिल दुखा दे तो आपको बहुत तकलीफ होती है। अंक 6 के लिए 2021 का वर्ष मौज-मस्ती से भरा आ रहा है, लेकिन कार्य में बहुत ही संतुलन बैठाकर चलना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।

मूलांक 6 के लिए करियर
अंक 6 के लिए 2021 का वर्ष सकारात्मकता भरा होगा और यह आपको सिखाएगा कि परिवार के अलावा कैसे कार्य में भी अपना समय बिताना चाहिए। व्यापार करने वालों के लिए 2021 का समय नए अवसरों के साथ आ रहा है और यह अवसर हाथ से निकलने नहीं देना है। यह वर्ष नए व्यापार के लिए उत्तम रहेगा, इसके लिए अगर आपको लोन भी लेना पड़े तो आप ले सकते हैं। इस वर्ष विदेशी कार्य के लिए बेहतर रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष प्रमोशन के द्वार खोल रहा है और बॉस की नज़रों में भी सफलता का सूचक बनेगा। 2021 में कार्य को लेकर यात्राएं होती रहेगी जिससे आपको सुखद परिणाम भी मिलेंगे। वर्ष मध्य में कार्य-क्षेत्र में साथी काम कर रहे लोगों की वज़ह से कुछ परेशानी हो सकती है, आपको इस समय में बहुत ही संंभलकर चलना होगा। अगर तबादले की सोच रहे हैं तो वर्ष अंत में तबादले के लिए अच्छा समय रहेगा, जिससे मनचाही जगह तबादला हो सकता है। यह समय नई नौकरी के लिए भी बेहतर रहेगा।

मूलांक 6 के लिए आर्थिक स्थितियां
अंक 6 के लिए 2021 का वर्ष धन के लिए शुभ रहेगा। आपका कोई भी काम धन को लेकर नहीं रुकेगा और आपके पिछले वर्ष के रुके सभी सपने इस वर्ष पूरे होंगे। इस वर्ष वेतन में वृद्धि से आपको लाभ होगा और अगर आप घर या वाहन लेने का सोच रहे हैं तो आपको धन से जुड़ी कोई कमी नहीं आएगी। आपको निवेश के लिए कर्ज लेने में भी परेशानी नहीं आएगी। यह वर्ष शेयर मार्किट के लिए बेहतर रहेगा और पुराना रुका धन भी जुलाई के बाद वापस आ सकता है। 2021 में माता-पिता से भी धन का सहयोग मिलेगा। वर्ष के अंत में आपके किसी मित्र को धन की आवश्यकता रहेगी, अगर आपने धन दिया तो वापस आने की कोई उम्मीद न करें।

मूलांक 6 के लिए प्रेम और वैवाहिक संबंध
अंक 6 वाले अपने रिश्तों को लेकर वैसे भी बहुत संवेदनशील रहते हैं, इस वर्ष भी आपका व्यवहार ऐसा ही रहेगा। आपके परिवार में आप अपने रिश्तों को लेकर कुछ असहज सा महसूस करेंगे। आप जिस से प्रेम करते हैं उनके साथ किसी कारणवश कम समय बिता पाएंगे। अगर आप अकेले हैं तो 2021 वर्ष में आप अकेले नहीं होंगे। वर्ष के शुरुआत में ही आपको मनचाहा साथी मिलेगा। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष पहले से बेहतर रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे और सभी पुराने गिले-शिकवे इस वर्ष समाप्त हो जाएंगे। आपको अपने जीवन साथी की भावनाओं को भी समझना चाहिए और उनको भावनात्मक सहारा भी देना चाहिए।

मूलांक 6 के लिए सेहत
अंक 6 के लिए 2021 वर्ष सेहत के लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने कार्य के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और अगर कुछ परेशानी आती हैं तो समय रहते डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हैं तो लापरवाही न बरतें। अपने खाने पीने का ख्याल रखें। 
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

23 Aug 2026
23 Aug 2026
23 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed