यह वर्ष आपके लिए सफलतादायक हो सकता है लेकिन जरूरत है कि आप योजना बनाकर कार्य की शुरूआत करें। समय-समय पर भाग्य का सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमा पूंजी में इजाफा होगा।
निजी मकान अथवा जमीन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य अविवाहित व्यक्तियों की शादी हो सकती है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी।
16 से 23 सितम्बर तक का राशिफल पढ़ें विस्तार सेरोजगारपरक परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, खनन, रेलवे, शिक्षा, पुरातत्व विभाग, रियल स्टेट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में विस्तार की योजना साकार होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुभ रहेगा।