फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'women's vote bank' crucial UP elections? From free bus services to promises worth ₹40,000—h

यूपी चुनाव में 'महिला वोट बैंक' क्यों अहम?: फ्री बस सेवा से लेकर 40 हजार तक के दावे, जानें सपा-भाजपा का प्लान

Thu, 27 Aug 2026 04:43 PM IST
Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को साधने की होड़ तेज हो गई है। सरकार ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की, जबकि समाजवादी पार्टी ने गरीब महिलाओं को सालाना आर्थिक मदद समेत कई घोषणाएं कीं। दोनों दल महिला सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं।

विज्ञापन
'women's vote bank' crucial UP elections? From free bus services to promises worth ₹40,000—h
यूपी चुनाव में 'महिला वोट बैंक' क्यों अहम? - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। जातीय समीकरणों को साधने के साथ अब महिला वोट बैंक भी सियासी दलों के एजेंडे में प्रमुखता से उभर रहा है। हाल के चुनावों में महिलाओं की बढ़ती चुनावी भागीदारी और उनके वोट से बदले समीकरणों ने पार्टियों को इस वर्ग को अपने पाले में लाने के लिए नई रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


हर दल की कोशिश महिला वोट बैंक को अपने पाले में लाने की है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने जहां बुधवार को फ्री बस सेवा की सौगात दी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस मौके पर एक के बाद एक कई घोषणाएं कर डाली। इसमें सरकार बनने पर 40,000 रुपये की आर्थिक मदद का दावा भी किया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज को साथ लेकर सत्ता में वापसी की रणनीति पर आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। सपा के नए दांव के बाद भाजपाई नेता से लेकर मंत्री उन पर हमलावर हैं, वो इसे महज छलावा बता रहे हैं। पढ़िए पूरा विश्लेषण...

विज्ञापन
विज्ञापन

'women's vote bank' crucial UP elections? From free bus services to promises worth ₹40,000—h
महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा। - फोटो : amar ujala

60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को आजीवन फ्री बस सेवा

यूपी की योगी सरकार ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को बुधवार को फ्री बस सेवा की सौगात दी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने महिलाओं से बात की और इस निर्णय पर उनकी प्रतिक्रिया ली।

इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर आप लोग अच्छी सरकार चुनेंगी तो सुविधाएं भी अच्छी मिलेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। 

'women's vote bank' crucial UP elections? From free bus services to promises worth ₹40,000—h
चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश बोले- सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार देंगे

अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने राष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी।

उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं को इंटर पास होने के बाद लैपटॉप और साइकिल दी जाएगी। महिलाओं की सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त होगी। छात्राओं को मेट्रो सफर मुफ्त होगा।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में बंद किए सभी 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में फीस माफ और प्राइवेट में फीस हाफ होगी। न्यूट्रिशन मिशन योजना फिर शुरू की जाएगी। ऑगनबाड़ी केंद्रों को ठीक किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना आधी आबादी की पूरी आजादी का संकल्प है। भाजपा नारी वंदन की सिर्फ बातें करती है। भाजपा सरकार में हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिला। कानपुर में मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया। लखनऊ अग्निकांड में पीड़ित मां के सामने मुख्यमंत्री की बातों को कोई नहीं भूल सकता है।

'women's vote bank' crucial UP elections? From free bus services to promises worth ₹40,000—h
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- सपा का महिला सुरक्षा व सम्मान की बात करना छलावा 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज छलावा है। यूपी ने 2012 से 2017 के दरम्यान सपा की गुंडागर्दी, अपराध, 15 माफिया, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के संरक्षण मानवाली राजनीति न केवल देखी है, बल्कि काफी हद तक सही भी है।

उन्होंने कहा कि यह साफ है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को 2027 से 2047 तक यूपी की सत्ता और उनके दिल्ली वाले गार्जियन कांग्रेस के जेन-जी नेता राहुल गांधी को 2049 तक देश की सत्ता मिलने वाली नहीं है। दोनों भविष्य के नाम पर फर्जी वादे बेच रहे हैं। सपा का पीडीए यानी परिवार डेवलपमेंट एजेंसी की हकीकत यूपी की महिलाएं बेहतर तरीके से समझती हैं। और वे सपा की चाल, जाल और झांसे में नहीं आएंगी। 

'women's vote bank' crucial UP elections? From free bus services to promises worth ₹40,000—h
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा फिर लेकर आई झूठे वादों का पिटारा 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा की नई घोषणाओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पुराने पाप और नाकामियों को छिपाने के लिए सपा फिर 'झूठे वादों का पिटारा' लेकर जनता के बीच आई है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठते थे, जबकि आज पार्टी महिला सम्मान, सुरक्षा और विकास की बातें कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा की वादाखिलाफी जनता भूली नहीं है। खोखली घोषणाओं व चुनावी लॉलीपॉप से उसे बहकाना संभव नहीं। चौधरी ने अखिलेश यादव की महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की घोषणा को महिला वोटरों को लुभाने का प्रयास बताया। उन्होंने सवाल किया कि सपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं होती थी। साथ ही पूछा कि 33% महिला आरक्षण की पहल का सपा ने विरोध क्यों किया।

महिला वोट बैंक क्यों अहम?

आधी आबादी ने हाल के चुनावों में अपनी अलग धारा अपनाई है। पिछले दो विधानसभा चुनावों के रिजल्ट ने महिला वोट बैंक की बदलती रणनीति को साफ कर दिया है। बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में महिला वोट बैंक जिस प्रकार से बाजी पलटती दिखी हैं, उसने तमाम राजनीतिक दलों के समीकरण को ध्वस्त कर दिया है।

यूपी चुनाव 2022 में भी महिला वोट बैंक ने साइलेंट वोटर के तौर पर बाजी पलटने में बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसे में महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं को नकद राशि देने के मामले ने बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed