बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल, मिथुन राशि वालों के जीवन में प्रेम का संचार होगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस हफ्ते के मध्य में गुरू अपना घर बदल रहा है। सितारे कहते हैं कि इसका प्रभाव एक साल तक सभी राशियों पर पड़ेगा। जहां तक इस हफ्ते की बात है तो मिथुन राशि वालों के लिए हफ्ता उत्साहवर्धक, जीवन में प्रेम का संचार होगा। कन्या राशि वालों की पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापार में लाभ होगा। इस हफ्ते और क्या होगा इस विषय में सितारों का कहना है:-

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते उर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी योग्यता और कार्य कौशल का सही प्रयोग कर सकेंगे, इसका कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नये लोगों से जान-पहचान होगी। किसी सभा अथवा सम्मेलन में भाग लेंगे।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)जिद और अहंकार को छोड़कर व्यवहारिकता से काम लें। अपनी बेहतर छवि बनाने के लिए दूसरों का अहित नहीं करें। लोगों का नजरिया समझें। अपनी उपलब्धियों का मूल्यांकन करें।

मिथुन (21 मई -20 जून)यह हफ्ता उत्सावर्धक रहेगा। विश्वसनीयता बढ़ेगी, लोकप्रियता का लाभ मिलेगा। जीवन में प्रेम का संचार होगा। दांपत्य जीवन में आपसी सद्भाव एवं सहयोग बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)बौद्धिक क्षमता एवं व्यवहार कुशलता में वृद्धि होगी। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा, अधिकारी प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)यह हफ्ता कुलमिलाकर अनुकूल रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में तालमेल बनाए रख पाएंगे। कहीं से धन का लाभ होगा। रिश्ते मजबूत होंगे। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। साझेदारी हो सकती है।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)पुरानी यादें ताजा होंगी। दोस्तों से मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका पक्ष मजबूत होगा। सहकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। सलाह है कि अति उत्साह से बचें, नुकसान हो सकता है।  

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। नए लोगों मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। आपके व्यवहार और गुण से मित्र और संपर्क में आने वाले लोग प्रभावित होंगे। कोई नया शौक पैदा हो सकता है।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह हफ्ता प्रसन्नता पूर्वक बितेगा। भाग्य का सहयोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। कोई मामला सुलझने से मन निश्चिंत रहेगा। गलतफहमी से बचें, सोच सकारात्मक रखें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। किसी नये मंजिल की ओर कदम बढ़ने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में समरसता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। कार्य से संबंधित मामले सुलझा लें, कार्य को टालना परेशानी का कारण बन सकता है। व्यवहार और सोच में लचीलापन लाएं।
 
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)मन को स्थिर रखें और योजना बनाकर काम करें अन्यथा आपकी उलझन बढ़ सकती है। लोगों से मेल-जोल बनाए रखें। परिवार आपकी स्थिति मजबूती होगी। सहकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)काम के साथ ही साथ पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। व्यस्त रहेंगे, अपने लिए समय निकालना कठिन प्रतीत होगा। किसी मामले को निपटाने में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

Recommended

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Aug 2026
24 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed