यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए सुखद है। इनके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। जो लोग प्यार की तलाश में हैं उनकी तलाश पूरी हो सकती है। कन्या राशि वाले रचनात्मक रहेंगे। बौद्घिक कार्यों में इन्हें सफलता मिलेगी। धनु राशि वाले निश्चित गति से उन्नति करेंगे। अन्य राशि वाले भी देखें उनके लिए सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में सहजता लाइये अन्यथा लोग आपको ग़लत समझ सकते हैं। कार्य के प्रति आप लगनशील रहेंगे और समय रहते अपना काम पूरा कर लेंगे। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे।
वृष (22 अप्रैल -20 मई)आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। नए लोगों से जान-पहचान एवं मित्रता होगी। रिश्तों को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कहीं सफर पर जा सकते हैं। अपने विचारों के दायरे बढ़ाएंगे।
मिथुन (21 मई -20 जून)इस हफ्ते भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा और इनमें वृद्घि होगी। आध्यात्मिक विषयों में रूचि लेंगे। जनसेवा एवं समाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखिए और व्यवहारिकता से काम लीजिए
कर्क (21 जून - 20 जुलाई)उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे। बेकार बैठकर समय नष्ट करना अच्छा नहीं लगेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो भी काम करेंगे उसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)सलाह है कि अपना नजरिया बदलिये और सोच का दायरा बढ़ाइये इससे प्रयास में सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। काम का दबाव बढ़ेगा। पारिवारिक मुद्दे आपसे समय की मांग करेंगे।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)आपकी सोच रचनात्मक रहेगी। कार्य क्षेत्र में एवं घर में आपकी रचनात्मक क्षमता का असर दिखेगा। यात्रा का योग बन रहा है। सफर के लिए तैयार रहिए। बौद्घिक कार्यों में सफल होंगे।
तुला (22 सितंबर- 23 अक्तूबर)यह हफ्ता आपके लिए सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। जो लोग प्यार की तलाश में हैं उनकी तलाश पूरी हो सकती है। व्यवहार और विचारों में संयम बनाए रखिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (24 अक्तूबर -22 नवंबर)मन से असुरक्षा की भावना निकाल दीजिए और उत्साह पूर्वक जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कीजिए। नए क्षेत्र में अपनी किस्मत को आजमाएंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से लाभ होगा। व्यय पर नियंत्रण रखेंगे।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)उत्साह और जोश बना रहेगा। बेचैन न हों, निश्चित गति से उन्नति करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखिए अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। पढ़ने-लिखने पर ध्यान दीजिए और अपनी योग्यता बढ़ाईये। इसका आपको लाभ मिलेगा।
मकर (21 दिसंबर -20 जनवरी)बौद्घिक क्षमता एवं समझदारी से परेशानियों का हल निकालने में कामयाब होंगे। खान-पान एवं आराम का ध्यान रखिए मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयास के अनुरूप कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
कुंभ (21 जनवरी- 18 फरवरी)इस हफ्ते जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उथल-पुथल मची रहेगी। संयम और शांति से काम लीजिए इससे कुछ राहत महसूस कर सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आलस्य से बचें।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)व्यय पर नियंत्रण रखिए खर्च बढ़ने की संभावना प्रबल है। नए लोगों से जान-पहचान एवं दोस्ती होगी। किसी विषय को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।