फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी पर बनेंगे कई शुभ योग, इन 5 राशियों को करियर और धन के मामले में मिलेगा फायदा

Mon, 31 Aug 2026 11:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 11:41 PM IST
सार

Janmashtami 2026 Rashifal: इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रहों का खास संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस ग्रह स्थिति से 5 राशियों के जातकों को धन, करियर और भाग्य के मामले में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।

विज्ञापन
Janmashtami 2026 Horoscope These 5 Zodiac Signs May See a Major Luck Boost on Krishna Janmashtami
krishna janmashtami 2026 - फोटो : amar ujala

Janmashtami Lucky Zodiac Signs: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार ग्रहों और नक्षत्रों की खास स्थिति के कारण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। वहीं, चंद्रमा के वृषभ राशि में स्थित होने से इस ग्रह स्थिति का महत्व और बढ़ जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ संयोगों का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ सकता है। ऐसे में 5 राशियों के जातकों के लिए जन्माष्टमी का यह पर्व धन, सफलता और सौभाग्य के नए अवसर लेकर आ सकता है।

Janmashtami 2026 Horoscope These 5 Zodiac Signs May See a Major Luck Boost on Krishna Janmashtami
आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आने के संकेत हैं। - फोटो : amarujala

वृषभ राशि
जन्माष्टमी पर बन रहे शुभ ग्रह संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से सकारात्मक रह सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, वहीं कारोबारियों के लिए भी मुनाफे के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आने के संकेत हैं।

Janmashtami 2026 Horoscope These 5 Zodiac Signs May See a Major Luck Boost on Krishna Janmashtami
परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है - फोटो : amarujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक सुकून और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से बना तनाव कम होने और मन को शांति मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं और काम में स्थिरता महसूस होगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है और घर का माहौल बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2026 Horoscope These 5 Zodiac Signs May See a Major Luck Boost on Krishna Janmashtami
कई अटके हुए मामलों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। - फोटो : amarujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी के शुभ संयोग कई अटके हुए मामलों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कानूनी विवादों में राहत मिलने और फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी, जिससे मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी संभव है।

विज्ञापन
Janmashtami 2026 Horoscope These 5 Zodiac Signs May See a Major Luck Boost on Krishna Janmashtami
निवेश से जुड़े फैसलों में फायदा मिलने की संभावना है - फोटो : amarujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। निवेश से जुड़े फैसलों में फायदा मिलने की संभावना है, हालांकि किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा। साझेदारी में किए जाने वाले कामों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, पार्टनर के साथ आपसी समझ और तालमेल बेहतर होने के संकेत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed