फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   September Car Rush, Kia Sorento, Porsche Cayenne EV, India Gets 5 Major New Launches

सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाली कारें: बजट हैचबैक से लग्जरी ईवी तक, इस महीनें दस्तक देंगी यह बड़ी गाड़ियां

Tue, 01 Sep 2026 12:18 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 12:18 PM IST
सार

अपकमिंग कार्स: सितंबर 2026 भारतीय बाजार के लिए एक धमाकेदार महीना साबित होने जा रहा है। इस महीने मास-मार्केट हैचबैक से लेकर हाई-एंड लग्जरी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट तक कई बड़ी गाड़ियां भारतीय सड़कों पर दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए सितंबर में कौन-कौन सी प्रमुख कारें लॉन्च होंगी और उनमें क्या खास फीचर्स मिलने वाले हैं।
 

विज्ञापन
September Car Rush, Kia Sorento, Porsche Cayenne EV, India Gets 5 Major New Launches
जल्द पेश होंगी ये पांच कारें - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

सितंबर में भारतीय ऑटो बाजार में नई कारों की बंपर एंट्री होने वाली है। इस महीने बजट कारों के शौकीनों से लेकर प्रीमियम, लग्जरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) खरीदारों के लिए ढेरों विकल्प पेश किए जाएंगे। किआ, मारुति सुजुकी, बीएमडब्ल्यू, पोर्श और स्कोडा जैसे दिग्गज ब्रांड्स इस महीने अपनी नई और अपडेटेड गाड़ियों को भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं सितंबर में लॉन्च होने वाली कारों की पूरी लिस्ट और उनकी मुख्य खूबियां।
विज्ञापन




चार सितंबर काे आएगी किआ सोरेंटो
सितंबर की शुरुआत किआ की फ्लैगशिप एसयूवी सोरेंट से होने वाली है। कंपनी इसे भारत में चार सितंबर को पेश करेगी।
  • सेगमेंट: यह 3-रो (तीन पंक्ति वाली) प्रीमियम एसयूवी है, जो भारत में ब्रांड के पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में कार्निवल के ऊपर पोजीशन की जाएगी।
  • विज्ञापन
  • इंजन व पावर: कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे भारत में डीजल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुकाबला: यह एसयूवी मुख्य रूप से स्कोडा कोडिएक, फोक्सवैगन टायरन और जीप मेरिडियन जैसी स्थापित गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी।

मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट भी देगी दस्तक?
इसी के साथ मास-मार्केट और प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बड़ा अपडेट आने वाला है। मारुति सुजुकी अपनी बलेनो पांच सितंबर 2026 को लॉन्च करेगी।
  • अपडेट्स: यह पूरी तरह नई पीढ़ी की कार नहीं, बल्कि एक मिड-साइकिल फेसलिफ्ट अपडेट है। इसमें नए फ्रंट-एंड डिज़ाइन, अपडेटेड व्हील्स और केबिन के अंदर नए फीचर्स व इक्विपमेंट देखने को मिलेंगे।
  • इंजन: इसमें मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन विकल्प बने रहने की उम्मीद है।

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और i7 फेसलिफ्ट भी होगी पेश?
लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू अपनी फ्लैगशिप सेडान रेंज को अपडेट कर रही है। यह अपने मॉडल्स को 11 सितंबर को पेश करेगी।
  • प्रमुख बदलाव: सबसे बड़ा आकर्षण रिवाइज्ड इंटीरियर है, जिसमें बीएमडब्ल्यू का नया पैनोरमिक आईड्राइव (पैनोरॉमिक आईड्राइव) इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया गया है।
  • इलेक्ट्रिक i7: पूरी तरह से इलेक्ट्रिक i7 के अपडेटेड मॉडल में बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग परफॉर्मेंस से जुड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।

पोर्श केयेन इलेक्ट्रिक भी लिस्ट में
लिस्ट में चौथे नंबर पर सुपर-लग्जरी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पोर्श का मॉडल है। जो कि 30 सितंबर को ग्राहकों के लिए लाया जाएगा।
खासियत: पोर्श अपनी सबसे लोकप्रिय और पहचानी जाने वाली एसयूवी केयेन का ऑल-इलेक्ट्रिक अवतार भारत में पेश करेगी। इसके भारतीय वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशन ग्लोबल अनवीलिंग के साथ स्पष्ट होंगे।

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भी सितंबर रडार पर
हालांकि इसके अलावा मिड-साइज सेडान सेगमेंट के खरीदारों के लिए स्कोडा भी इस महीने बड़ा एलान कर सकती है। हाल ही में अनवील की गई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज कीमतों की घोषणा भी सितंबर में ही होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed