बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सूर्य पहुंचे अपने घर, इन राशि वालों की होगी चांदी

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क

सूर्य देव 16 जुलाई से कर्क राशि में भ्रमण कर रहे थे। अपनी राह चलते हुए सूर्य आज रात 12 बजकर 03 मिनट पर सिंह राशि में पहुंचेंगे। सिंह राशि सूर्य की अपनी राशि है। सूर्य इस राशि में 16 सितम्बर तक रहेंगे।

सूर्य का यह राशि परिवर्तन भाद्रपद संक्रांति कहलाता है। गुरूवार के दिन संक्रांति होने से यह मिश्र नामक और नक्षत्र के अनुसार यह राक्षसी नाम की संक्राति है। संक्रांति का पुण्य काल यानी स्नान दान का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त की सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि यह संक्रांति किसानों और पशुपालकों के लिए सुखद रहेगी।

राशियों पर प्रभाव
अपने घर में सूर्य के आ जाने से सिंह राशि वाले व्यक्ति उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारियों से सहयोग एवं प्रशंसा प्राप्त करेंगे। खर्च में कमी आएगी। मानसिक सुख-शांति महसूस करेंगे। लेकिन क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

देश और आपके लिए कैसा रहेगा 67 वां स्वतंत्रता दिवस


कर्क राशि वाले बीते महीने की अपेक्षा इस महीने तनाव और चिंता में कमी महसूस कर सकते हैं। कुंभ राशि पर सूर्य की दृष्टि होने के कारण इनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से मतभेद एवं विवाद की संभावना रहेगा। अन्य राशियों के स्थिति सामन्य रहेगी।

देश दुनिया पर सूर्य का प्रभाव
सूर्य सरकार का कारक ग्रह है। अपने राशि में सूर्य के आने से राजनीति में सरकार की स्थिति मजबूत होगी। आतंकवाद, सीमा विवाद पर राजनीतिक दलों में एक जुटता दिखेगी। जांच ऐजेंसियों की सक्रियता से साजिशों का पर्दाफाश होगा। महंगाई दर में कमी आने से जनता को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

Recommended

राशिफल 09 अक्तूबर: मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed