सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह गुरू 4 अक्तूबर से वृष राशि में वक्री चाल चल रहा है। गुरू ज्ञान, धर्म और धन का कारक ग्रह है। गुरू वक्री होने से जिनकी कुण्डली में गुरू की स्थिति अच्छी नहीं है धर्म-कर्म के प्रति उनके मन में रूचि कम होगी। धन संबंधी मामलों में ऐसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे अलग अलग राशियों पर इसका प्रभाव भिन्न होगा। पं. विनोद त्यागी के अनुसार विभिन्न राशियों पर वक्री गुरू का प्रभाव इस प्रकार रहेगा।
मेष जिनकी कुण्डली में गुरू की शुभ स्थिति है उनके लिए गुरू का वक्री होना शुभ रहेगा। इन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कई अटके मामलों में इन्हें सफलता मिलेगी।
वृष इस राशि वालों को मिलाजुला फल प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में इन्हें परेशानी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से गुरू का वक्री काल लाभप्रद रहेगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए गुरू का वक्री होना सुखद है। परेशानियों में कमी आएगी। अपनी वाक्पटुता और चतुराई से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त करेंगे।
कर्क इस राशि वालों के लिए अच्छी खबर है कि इन्हें कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी प्रतीक्षारत मामले में अच्छी ख़बर मिलेगी। कहीं पैसा अटका हुआ है तो धन वापस मिल सकता है। राहत महसूस करेंगे।
सिंह कैरियर की दृष्टि से गुरू का वक्री होना आपके लिए लकी है। अपनी मेहनत का आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। कैरियर में उन्नति होगी। मित्रों से मधुर संबंध बनाकर रखेंगे तो अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
कन्या आपके लिए गुरू का वक्री होना अनुकूल फलदायी नहीं है। नौकरी में अधिकारियों से सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश करें अन्यथा परेशानी होगी। व्यवसायियों को उतावलेपन से बचना चाहिए। शेयर में निवेश सोच-समझकर करें।
तुला जनवरी 2013 तक सावधानी बरतें। किसी पर आंख बंद करके विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। किसी भी काम में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आपकी चिंता दूर होगी। पूर्व में किये गये मेहनत का लाभ मिलेगा। देश-विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
धनु आने वाले तीन महीनों में आर्थिक परेशानियों में कमी महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से बढ़ रहे खर्चों में कमी आएगी। आय व्यय में संतुलन बनाने में कुछ हद तक सफल होंगे। नये कार्य में धन निवेश लाभपद्र रहेगा। आयात-निर्यात के काम में फायदा होगा।
मकर सेहत के मामले में आपको थोड़ा सजग रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कैरियर की दृष्टि से गुरू की वक्री चाल आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कुंभ आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन नौकरी में परेशानी संभव है। सलाह है कि सहकर्मियों एवं अधिकारियों से सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश करें। ट्रांसफर की संभावना भी है। नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो कोशिश कीजिए कामयाबी मिलेगी।
मीन आपके लिए गुरू का वक्री होना कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य का अयोजन हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में अटके कार्य बनेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी। ईश्वर में मन लगाइये समय सुखद रहेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।