फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida-Delhi misdeed case: Mother says my son is innocent, he has been framed

नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म: आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; 'उन लोगों' की तरफ किया इशारा

Tue, 01 Sep 2026 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 12:07 AM IST
सार

बस ड्राइवर कुलदीप की मां का कहना है कि मेरा बेटा पूरी तरह बेगुनाह है। उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
Noida-Delhi misdeed case: Mother says my son is innocent, he has been framed
प्रतीक चित्र

विस्तार

स्लीपर बस में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार बस ड्राइवर कुलदीप की मां का कहना है कि मेरा बेटा पूरी तरह बेगुनाह है। उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। दो महीने पहले मेरे पति की हत्या कर दी गई थी। मुझे शक है कि उन्हीं लोगों ने इसे फंसाया है। मैं सरकार से हाथ जोड़कर अपील करती हूं मेरे बेटे को बेगुनाह घोषित करें। उसका परिवार है, जिसमें बहुत छोटे बच्चे हैं। हम गरीब लोग हैं... अगर हमारे पास पहुंचने के साधन होते, तो हम दिल्ली जाते।

विज्ञापन
मामला 4 अगस्त का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए स्लीपर बस में सवार हुई 17 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ चालक और कंडक्टर के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ  है। पीड़िता के बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वारदात नोएडा में हुई। घटना के बाद आरोपी छात्रा को दिल्ली में कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में रिंग रोड के किनारे उतारकर फरार हो गए। पीड़िता के थाने पहुंचने पर पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत सीमा विवाद में उलझे बिना मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। आरोपी कानपुर देहात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता खुद पहुंची थी थाने
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट के मुताबिक, चार अगस्त की रात करीब 17 साल की लड़की कश्मीरी गेट थाने पहुंची। उसने बताया कि परी चौक से सेक्टर-63 जाने के दौरान स्लीपर बस में चालक और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल उसका मेडिकल कराया और बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कुछ ही घंटों में बस की पहचान कर उसे वजीराबाद की पार्किंग से जब्त कर लिया गया। चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर से गिरफ्तार किया गया।

कंडक्टर ने हैवानियत की शुरुआत
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली है। वह मां की डांट से नाराज होकर बिना किसी को बताए नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए घर से निकली थी। भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान उसने वहां से गुजर रही एक खाली बस को रोककर सेक्टर-63 जाने के बारे में पूछा। कंडक्टर ने वहां जाने की बात कही तो वह बस में बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि बस में बैठने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद चालक और कंडक्टर ने चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी उसे कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में रिंग रोड के किनारे उतारकर बस लेकर फरार हो गए।

पत्नी बोली फंसाया गया
स्लीपर बस में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी बस ड्राइवर कुलदीप की पत्नी का कहना है कि करीब दो-तीन महीने पहले मेरे ससुर की हत्या हो गई थी, इसलिए वह एक महीने तक यहीं रहे थे। उसके बाद, उन्होंने दस-पंद्रह दिन गाड़ी चलाई और फिर घर पर रहे। वह घर पर एक हफ्ता बिताने के बाद कुछ दिन पहले ही काम पर निकले थे। वह सोमवार को गए थे और घटना मंगलवार को हुई... मुझे आज सुबह ही पता चला... वह दस-पंद्रह साल से गाड़ी चला रहे हैं... हमारे बच्चे बड़े हो गए हैं... कभी कोई परेशानी नहीं हुई। वह घर पर भी शांति से रहते हैं... उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है... सरकार से मेरी यही मांग है: हमारे बच्चे बड़े हैं, एक सोलह साल की बेटी और ग्यारह साल का बेटा है। वह ऐसा कुछ गलत नहीं करेंगे... जब भी वह काम के सिलसिले में दिल्ली में होते हैं, तो हमेशा दिन में दो-तीन बार फोन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed