बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

तीन ग्रहों के योग से कहां खुशी कहां गम

पं जयगोविंद शास्त्री 'ज्योतिषी'

इस सप्ताह मीनराशि में सूर्य, मंगल और शुक्र का मिलन हो रहा है। सूर्य, मंगल इसमें पहले से ही आ चुके हैं। शुक्र 17 मार्च से आ जाएंगे। सूर्य और मंगल अग्नि तत्व है जबकि शुक्र जल तत्व हैं। सूर्य आत्मा के, मंगल रक्त के और शुक्र जीव के कारक हैं। इसलिए सभी प्राणियों के शरीर पर यह ग्रहयोग अधिक प्रभाव डालेगा जो प्रत्यक्ष दिखेगा भी।

साथ ही अग्नि और जल कारक ग्रहों का यह मिलन जलतत्व की ही राशि में हो रहा है। अतः मेदिनी ज्योतिष में भी इसका सीधा परिणाम है, बारिश के संकेत, समुद्री तूफान और रक्तपात का भय रहेगा। यह संयोग अप्रैल के द्वितीय सप्ताह तक रहेगा। इससे मीन राशि सर्वाधिक प्रभावित होगी। क्योंकि इसी राशि में ये तीनोंग्रह मिल रहे हैं।

वे राशियां भी प्रभावित होंगी जिनके ये ग्रह स्वामी हैं, इनमें मेष, वृषभ, सिंह, तुला और वृश्चिक हैं। इस राशिवाले जातकों को केवल अपने आवेश पर नियंत्रण रखना चाहिए। भावनाओं में बह कर कोई भी निर्णय या अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए। यह ग्रहयोग कई राशियों के लिए शुभ रहते हुए जातक के पद एवं गरिमा की बढ़ोतरी कराएगा। इस ग्रह संयोग का अन्य राशियों पर प्रभाव कुछ इस तरह पड़ेगा।

राशियों पर प्रभाव
मेष - स्वास्थ्य की चिंता, अधिक खर्च, यात्रा से लाभ।
वृषभ - हर तरह से लाभ ही लाभ, बड़े भाई से मतभेद, शत्रुओं पर विजय ।
मिथुन - पद एवं गरिमा बढे़गी, माता पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें।
कर्क - आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी, भाग्य उन्नति, दूरदेश की यात्रा।
सिंह - मान सम्मान की वृद्धि, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
कन्या- प्रेम में बाधा, दांपत्य में और सुधार होगा, कार्य व्यापार में लाभ।
तुला- शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में विजय, कर्ज लेने से बचें। आध्यात्मिक विकास, संतान प्राप्ति का योग, विद्यार्थी वर्ग के लिए एकाग्र होने का समय है।
धनु- मानसिक कष्ट, परिणाम मनोनुकूल नहीं, धोखाधड़ी से बचें ।
मकर - साहस-पराक्रम में बढो़तरी होगी। भाइयों में मतभेद, निजी जीवन सुखमय।
कुंभ- पारिवारिक कलह, आकस्मिक धनप्राप्ति का योग, नेत्र विकार से बचें । मीन - शारीरिक पीड़ा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, भौतिक सुख बढेगी।
विज्ञापन

Recommended

58 साल बाद शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग, इन 3 राशि के लोगों की खुलेगी बंद किस्मत

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed