इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। बीते साल की कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
नेतृत्व की इच्छा प्रबल होगी, कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। भविष्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि आएगी।
व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रमोशन में सहायक होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, वकालत, अर्द्ध सरकारी क्षेत्र आदि में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।