बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 17 जनवरी, योग्यता साबित करनी होगी

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

जिन लोगों का जन्मदिन 17 जनवरी को उन सभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। इस वर्ष भाग्य से अधिक आपकी मेहनत और योग्यता ही आपको सफलता दिलाएगी। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि इस वर्ष आपको आलस्य और लापरवाही से बचना चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर प्रयास करते रहना चाहिए, इसी में आपकी सफलता निहित है।

आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा लेकिन यहां भी आपकी मेहनत आपके काम आएगी। छोटी-छोटी असफलताओं से निराश होने की बजाय, धैर्य से काम लेना चाहिए। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। न्यायिक क्षेत्र में विजय मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। जो लोग लेखन अथवा पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें प्रसिद्घि मिलेगी। जिन लोगों की महादशा अनुकूल चल रही है उन्हें कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है।

व्यवसायियों के लिए सलाह है कि जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आयात निर्यात के व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, एनीमेशन, गुप्तचर विभाग में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

Recommended

ग्रहों का षडाष्टक योग मचाएगा हलचल, 9 अक्तूबर को इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed