06:00 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका
पाकिस्तान को कप्तान अब्दुल समद के रूप में चौथा झटका लगा है। समद रन आउट होकर पवेलियन लौटे। समद ने 35 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। समद और हसन नवाज के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई।
05:35 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: हसन नवाज का अर्धशतक
पाकिस्तान ए के बल्लेबाज हसन नवाज ने 44 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ए का स्कोर 160 रन के पार पहुंच गया है। नवाज और कप्तान अब्दुल समद के बीच साझेदारी चल रही है।
05:08 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को लगा तीसरा झटका
सूर्यांश शेडगे ने सदाकत को आउट कर पाकिस्तान ए को तीसरा झटका दिया है। सदाकत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन 63 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए।
04:52 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: सदाकत का अर्धशतक
माज सदाकत ने भारत ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। पाकिस्तान ए का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। भारत ए को अब तक दो सफलता मिली है। सदाकत और नवाज के बीच साझेदारी पनप रही है।
04:37 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: अर्धशतक के करीब सदाकत
दो विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान ए की पारी धीमी पड़ गई है। सदाकत और शमिल ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन ये साझेदारी टूटने के बाद पाकिस्तान ए की पारी धीमी हो गई है। पाकिस्तान ए ने 13 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 86 रन बनाए हैं। सदाकत हालांकि, अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।
04:15 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को दूसरा झटका
तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पाकिस्तान ए को दूसरा झटका दिया है। हर्षित ने नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे रोहेल नजीर को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है।
04:09 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: भारत ए को मिली सफलता
आयुष बदोनी ने शमिल हुसैन को आउट कर भारत ए को पहली सफलता दिलाई। शमिल और सदाकत के बीच शानदार साझेदारी हुई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। बदोनी ने हालांकि, शमिल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शमिल 23 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए।
03:56 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार
भारत ए के खिलाफ पाकिस्तान ए ने दमदार शुरुआत की है। पाकिस्तान ए ने पांच ओवर खत्म होने से पहले ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। पाकिस्तान ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 58 रन बनाए हैं। शमिल हुसैन और माज सदाकत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है।
03:31 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी शुरू
भारत ए के खिलाफ राइजिंग स्टार एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ए के लिए माज सदाकत और शमिल हुसैन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
03:13 PM, 22-Nov-2026
IND A vs PAK A Live Score: नो हैंडशेक नीति जारी
भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस के दौरान भारत ने नो हैंडशेक नीति जारी रखी और तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया।