Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Attacks BJP RSS Over Indian Spiritual Traditions Shares Ardhanarishvara Sculpture

'धर्म की समझ ही नहीं': राहुल गांधी का भाजपा-आरएसएस पर प्रहार; अर्धनारीश्वर की तस्वीर पर क्यों छिड़ा विवाद?

Sun, 22 Nov 2026 04:00 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

राहुल गांधी ने अर्धनारीश्वर की प्रतिमा की तस्वीर साझा कर भाजपा और आरएसएस को जातिवादी, लालची और पुरुषवादी बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों संगठनों को भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं है। यह टिप्पणी सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के दौरान माता-पिता के रिश्ते पर दिए उनके बयान को लेकर हुए विवाद के कुछ दिन बाद आई है। हिमंत बिस्व सरमा समेत कई लोगों ने राहुल के पुराने बयान की आलोचना की थी।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Attacks BJP RSS Over Indian Spiritual Traditions Shares Ardhanarishvara Sculpture
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने एलिफेंटा की गुफाओं में बनी भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त प्रतिमा (अर्धनारीश्वर स्वरूप) की तस्वीर साझा करते हुए दोनों संगठनों को असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी बताया। राहुल का कहना है कि इन संगठनों को भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की कोई समझ नहीं है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा और आरएएसएस के बारे में क्या कहा?
राहुल गांधी ने रविवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, 'मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को जितना गहराई से समझता जा रहा हूं, यह बात उतनी ही साफ होती जा रही है। भाजपा और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी हैं। उन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने एलिफेंटा की गुफाओं में बनी भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त प्रतिमा की तस्वीर भी साझा की। इसे अर्धनारीश्वर स्वरूप के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

 

अर्धनारीश्वर की प्रतिमा का क्या अर्थ?
अर्धनारीश्वर हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती का संयुक्त स्वरूप है। इसमें एक ही प्रतिमा में आधा पुरुष और आधा स्त्री रूप दिखाया जाता है। इस स्वरूप में शिव और शक्ति को एक साथ दर्शाया गया है। राहुल गांधी ने इसी प्रतिमा की तस्वीर साझा कर अपनी बात रखी। उनके पोस्ट का संदर्भ भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं में स्त्री-पुरुष के संबंधों से जुड़ा है।

राहुल गांधी के बयान पर पहले क्या विवाद हुआ था?
राहुल गांधी पिछले सप्ताह अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey Of Love' के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा था कि खाने के समय पापा बैठे होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। राहुल ने बताया कि बचपन में उन्हें यह सामान्य लगता था। लेकिन जब वह दोस्तों के घर जाते थे और उनके माता-पिता को इस तरह साथ नहीं देखते थे तो हैरान होते थे। उन्होंने दोस्तों से यह भी पूछा था कि उनकी मां उनके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं। राहुल ने आगे कहा था कि बाद में उन्होंने अपने परिवार के दो बड़े सहारों को खो दिया। पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और फिर उनके पिता राजीव गांधी की विस्फोट में मौत हो गई।

राहुल ने भाजपा समर्थकों को लेकर क्या कहा था और कांग्रेस ने उनका बचाव कैसे किया?
जवाब: माता-पिता के रिश्ते पर दिए बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद राहुल गांधी ने पिछले मंगलवार को एक और पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा और आरएसएस के समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत ने जाल बुन दिया है, जिसकी वजह से वे प्यार जाहिर नहीं कर पाते। उन्होंने कहा था कि एक सच्चे हिंदू के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वे लोगों को इस जाल से बाहर निकालें, ताकि वे भी प्यार और अपनेपन की खूबसूरती महसूस कर सकें। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने 'सत्यम शिवम सुंदरम' लिखा था। कांग्रेस ने भी राहुल का समर्थन करते हुए कहा था कि प्यार को छिपाने की जरूरत नहीं है, अपनापन कमजोरी नहीं है और बराबरी की शुरुआत अपने साथी को समान दर्जा देने से होती है।


भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी के माता-पिता को लेकर दिए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी निशाना साधा था। उन्होंने राहुल के बयान का वीडियो साझा करते हुए सोनिया गांधी को संबोधित किया था। सरमा ने तंज कसते हुए कहा था, 'माफ कीजिए मैम, वह आपकी जिंदगी के इतने खास दिन पर भी आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा सके। देश को यह बात बहुत पहले समझ आ गई थी। उम्मीद है अब आप भी समझ जाएंगी कि इस प्रोडक्ट को लॉन्च और री-लॉन्च करने का कोई फायदा नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed