साल 2013 आपके लिए बीते वर्ष से काफी अच्छा रहेगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि जिनका जन्मदिन 17 फरवरी है इस वर्ष उनकी अधिकांश महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें कामयाबी मिलने की संभावना अधिक रहेगी। सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान दें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
परिजनों एवं निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। मित्रों एवं सहकर्मियों का सहयोग प्रगति में सहायक रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से जान-पहचान हो सकती है। नौकरी में उन्नति या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ एवं विस्तार का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्घि होगी लेकिन भौतिक सुख के साधनों पर व्यय बढ़ेगा।
शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप अच्छा परिणाम मिल सकता है। चिकित्सा से जुड़े, विज्ञान, दवाईयां, फैशन, इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, प्रबंधन, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिल सकती है।