4 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इसी दिन भारतीय समयानुसार शाम 3.45 से शाम 7.15 बजे तक खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर दिखाई देगा।
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में शाम 6.40 बजे से 7.15 बजे तक चंद्रग्रहण दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण से आठ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इसकी वजह से सुबह 9.40 से मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। शाम 7.15 के बाद मंदिरों की साफ-सफाई के बाद हनुमान जयंती की पूजा होगी।
उन्होंने बताया कि ग्रहण के समय भगवान का भजन करना शुभ होता है। इसके साथ ही सफेद वस्तुओं का दान जैसे, घी, दूध, चावल, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।